2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ajmer News : माचिस की डिबिया में रखी जा सकती थी इंदिरा गांधी की साड़ी!

Ajmer News :Ajmer News : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुजीबुर्ररहमान ने एक साड़ी भेंट की थी। ढाका की मलमल से बनी इस साड़ी कुछ विशेषता थी। यह साड़ी छोटी उंगली की अंगूठी से निकल सकती थी और मोचिस की डिबिया में रखी जा सकती थी। इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर भारतीय नौ सेना से सेवानिवृत्त और भारत-पाक युद्ध 1971 में वीरता पुरस्कार से नवाजे गए अजमेर निवासी जगदीशसिंह सिकरवाल ने 1975 में इंदिरा गांधी के साथ बिताए समय और उनसे हुई बातचीत का जिक्र करते हुए यह जानकारी दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 31 Oct 2019, 12:20 AM IST

Ajmer News : माचिस की डिबिया में रखी जा सकती थी इंदिरा गांधी की साड़ी!

Ajmer News : माचिस की डिबिया में रखी जा सकती थी इंदिरा गांधी की साड़ी!

अजमेर. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि गुरुवार मनाई जाएगी। भारतीय नौ सेना से सेवानिवृत्त और भारत-पाक युद्ध 1971 में वीरता पुरस्कार से नवाजे गए अजमेर निवासी जगदीशसिंह सिकरवाल ने इंदिरा गांधी के साथ बिताए समय और उनसे बातचीत का जिक्र करते हुए बताया कि वे 1975 में नौ सेना के जहाज आई एन एस मैसोर में नियुक्त थे। 13 जनवरी 1975 को मालदीव जाते समय इंदिरा गांधी ने इसी जंगी पोत में सिकरवाल के साथ दोपहर का भोजन किया।

इस अवसर पर गांधी ने पहनी हुई साड़ी की विशेषता बताते हुए कहा कि उन्हें यह साड़ी बांग्लादेश के राष्ट्रपति मुजीबुर्ररहमान ने भेंट की थी। ढाका की मलमल से बनी यह साड़ी छोटी उंगली की अंगूठी से निकल सकती है। इतना ही नहीं इंदिरा गांधी ने यह भी बताया कि यह साड़ी माचिस की डिब्बिया में आसानी से रखी जा सकती है।

सिकरवाल ने बताया कि इंदिरा गांधी को बंगलादेश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया था। गांधी के मरणोपरांत ढाका में आयोजित समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपा गया था।