
jila parishad news
जनसनिवाी में मिली परिवेदनाओं पर कार्रवाई के निर्देश
अजमेर. जिला परिषद में बुधवार को जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा की अध्यक्षता में जनसुनवाई की गई। उन्होंने अधीनस्थ विभागों एवं विभिन्न अन्य विभागों से संबंधित प्राप्त परिवेदनाओं के तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्रमुख मामले
- ग्राम चावंडिया ग्राम पंचायत पाडलिया ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का खेल मैदान व गायों के चारागह व चावण्ड सागर तालाब के पीछे की जमीन पर अतिक्रमण।
- सुगना निवासी करनोस ने 70 वर्ष पुरानी पुश्तैनी आबादी कब्जा शुदा भूमि पर गांव के ही हगा पुत्र जोगा, नाथू पुत्र हीरा, तिलोक पुत्र पालू, माणक पुत्र पालू, काना पुत्र गणेश गीता पत्नी पनजी पर धोखाधड़ी से पुश्तैनी आबादी भूमि का अवैध तरीके से बनाए पट्टा की जांच करवाने तथा कब्जाशुदा आबादी भूमि का पट्टा नहीं दिए जाने हेतु निवेदन किया।
- राजस्व ग्राम गढ़ी गुजरान में नूरियावास मुख्य डामर सडक से किसानों के कुएं तथा घर पर से होकर ग्राम गढ़ी गुजरान में आवागमन के सार्वजनिक मार्ग पर खेत बनाने की शिकायत की।
मसीनिया में स्वीकृत खेल मैदान के लिए आदेश जारी करवाने की मांग।
सावन कुमार निवासी अराई ने पट्टे का नवीनीकरण के आवेदन करने के बाद कार्रवाई नहीं करने की शिकायत दी।
हिम्मत सिंह निवासी ग्राम खिरिया ने 6 माह से पट्टा नहीं देने की शिकायत सौंपी।
- नितिन वैष्णव निवासी ग्राम नरवर ने प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत मकान की लोकेशन बदलवाने की मांग की।
- मायापुर के ग्राम सेवक, कनिष्ठ सहायक, मेट, कनिष्ठ तकनीकी सहायक नरेगा एवं अन्य कार्यो में मिलीभगत कर भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग।
जन सुनवाई के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवदान सिंह, लोकपाल सुरेश सिंधी, मुख्य आयोजन अधिकारी रूद्रा रेणू, संजय तनेजा, गोविन्द नारायण शर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, मंजू शिवनानी, गिरीश कुमार झीरोता और अन्य मौजूद रहे।
Updated on:
25 Jun 2025, 10:22 PM IST
Published on:
25 Jun 2025, 10:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.