
अजमेर . ख्वाजा नवाज की दरगाह स्थित छोटी देग में एक युवक ने छलांग लगा दी। हालांकि देग खाली होने से गंभीर हादसा होते -होते टल गया। दरगाह में पिछले तकरीबन 12 दिनों से हाजिरी लगा रहा था युवक। जानकारी के अनुसार मंगलवार को दरगाह में जहां बसंत उत्सव के धूम थी। बसंत कव्वालों का दौर चल रहा था वहीं उधर दरगाह में हाजिरी दे रहे युवक दरगाह में छोटी देग की ओर बढ़ा और कूद गया।

आसपास खड़े जायरीन एवं दरगाह कमेटी के कर्मचारी स्तब्ध रह गए। तत्काल जायरीन व अन्य लोगों की मदद से युवक को बाहर निकाला गया। युवक को कुछ जगह चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। आपको बता दें दरगाह में दो छोटी व बड़ी देग है जिनमें लंगर पकता है , जिसे जायरीन में तकसीन किया जाता है । इससे पूर्व जायरीन की ओर से अपनी मुराद पूरी होने पर बतौर चढ़ावे के रूप में नगद राशि व जेवरात आदि देग में डाला जाता है ।