
Holi 2020 : यहां चांदी की पिचकारी से खेलेंगे ठाकुरजी संग होली....
ब्यावर. सूरजपोल गेट बाहर स्थित बांके बिहारी मन्दिर में 53 वां फाग महोत्सव का आयोजन दस मार्च को किया जाएगा। हीरालाल जगन्नाथ डाणी ट्रस्ट के अध्यक्ष माणक डाणी ने बताया कि शहर में सर्वप्रथम फाग महोत्सव का आयोजन बॉंकेबिहारी मन्दिर में ही आयोजित किया गया था। इसी क्रम में 10 मार्च को मन्दिर परिसर में 53 वां फाग महोत्सव आयोजित होगा। मन्दिर प्रांगण से बाहर भव्य पांडाल में महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में के. सुदामा भजन मण्डल के गायक फाग भजनों की प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम के दौरान प्रभु बांकेबिहारीजी की युगल छवि का नयनाभिराम श्रृगांर किया जाएगा। प्राकृतिक फूलों से निर्मित रंगों को चांदी की पिचकारी में भरकर भक्तजन ठाकुरजी के साथ होली खेलेंगे। तैयारियों को लेकर हीरालाल जगन्नाथ डाणी ट्रस्ट एवं उत्सव समिति के सदस्यों की बैठक ट्रस्ट के अध्यक्षमाणक डाणी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में समितियों का गठन किया गया। ट्रस्ट के मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने बताया कि मुख्य संयोजक अतुल बंसल के साथ अविनाश गर्ग, महेन्द्र सलेमाबादी एवं विजय तंवर की एक समिति का गठन किया गया।
श्रृगांर के लिए महेश सिंहल एवं पण्डित जितेन्द्र दाधिच, लक्ष्मीप्रकाश आकोलावाला, गोपाल अरोडा, किशोर अग्रवाल विद्युत साज सज्जा समिति में गोविन्दकिशोर गोयल एवं ओमप्रकाश पालडिया बैठक व्यवस्था समिति श्यामसुन्दर अग्रवाल, कान्तिलाल डाणी, प्रसाद वितरण समिति में श्रवण गर्ग,घनश्याम गुप्ता, ओमप्रकाश पालडिया, कमल मुरारका, प्रचार समिति में सतीष गर्ग को शामिल किया गया है। मन्दिर परिसर में शुक्रवार को दोपहर 3.30 बजे से एकादशी भजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
Published on:
05 Mar 2020 03:48 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
