अजमेर. श्री सांवरिया भक्त मण्डल की ओर से पुष्कर रोड स्थित कलश समारोह स्थल पर फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। ठाकुरजी सांवरिया सेठ की अनुपम छवि का शृंगार किया गया। मण्डफिया सांवरिया सेठ से मंगवाया गया विशेष महाप्रसाद भी वितरित किया गया।
कार्यक्रम संयोजक गुलशन गोयल ने बताया कि फ ाग महोत्सव में श्री सर्वेश्वर संकीर्तन मण्डल के अशोक तोषनीवाल ने ‘ मेरे बांके बिहारी सांवरिया, तेरा जलवा कहां पर नहीं है, सांवरियो है सेठ म्हारी राधा जी सेठानी है, रंग मत डारे रे सांवरिया म्हारो गुर्जर मारे रे..., सांवरिया मुरली बजा, एक नजर कृपा की कर दो सावरिया गिरधारी सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति देते हुए कार्यक्रम को भक्तिधारा रस से सराबोर कर दिया। भजन गायक तोषनीवाल का राजेश आचार्य, भागीरथ सोनी एवं अशोक टांक ने स्वागत किया। नौसरा माता मंदिर के महंत रामकृष्ण दास महाराज का भी सान्निध्य मिला। भजन गायक विमल गर्ग का भी अभिनंदन किया गया। इससे पूर्व सत्यनारायण, कपिल गोयल के निवास से आयोजन स्थल पर ठाकुरजी श्री सांवरिया सेठ के अनुपम विग्रह की शोभायात्रा निकाली गई, जिसका पुष्पों से स्वागत किया गया। भक्तों ने अगुवानी की। इस मौके अनिल कोठारी, गौरव गर्ग, पूनम रावत लाडपुरा, प्रफुल्ल चौहान, राहुल सोनी, सूरज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।