पुष्कर. पुराने रंगनाथ मंदिर परिसर में बुधवार रात सातवें लेक फेस्टिवल आयोजन में स्थानीय बालिका नृत्यांगनाओं के ओडिशी नृत्य पर दर्शक झूम उठे। गुरुपद्मा चरण देहुरी के निर्देशन में नृत्यांगनाओं ने भगवान कृष्ण की लीलाओं के साथ साथ माता भगवती के अवतारों का नृत्य के माध्यम से चित्रण पेश कर मंत्रमुग्ध कर दिया। ओम नम: शिवाय पर गुरु पद्मा चरण देहुरी के साथ अक्षिता भट्ट, तेजस्विनी गौतम, भूमिका, मीनाक्षी ने नृत्य की प्रस्तुति दी।