मुम्बई क्राइम ब्रांच की सूचना पर दरगाह थानाप्रभारी मानवेन्द्रसिंह ने फूलगली स्थित गेस्ट हाउस के एक कमरे में दबिश दी। पुलिस ने यहां मुम्बई के एक युवक को एक युवती के साथ हिरासत में लिया। आरोपित युवक के तार महाराष्ट्र नासिक में मिले हथियारों के जखीरे से जुड़े हैं। हथियारों की बरामदगी के बाद मुम्बई क्राइम पुलिस की सूचना पर दरगाह थाना पुलिस ने शनिवार रात कार्रवाई अंजाम दी। हालांकि बरामद हथियार से युवक की लिप्तता के संबंध में नासिक पुसिस के अजमेर पहुंचने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।