
attampt suicide
कृष्णापुरी निवासी संजय जटिया (31) वारदाने का काम करता था। संजय ने शाम को मुर्दा गली के पास वारदाने की दुकान में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी पाकर पहुंचे परिजन ने शव फंदे से उतारा। सूचना पाकर शाम करीब 5 बजे पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कपड़ों की तलाशी ली तो उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला।
इसमें उसने खुद की बीमारी से परेशान होने और आत्महत्या करने का कारण लिखा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और शाम ढलने के कारण मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका। अब पुलिस सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराएगी।
Published on:
27 Mar 2017, 4:29 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.