5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चौंक जाएंगे आप इन्हें देखकर, ये आरएएस नहीं सेवादल है साहब

www.patrika.com/rajasthan-news

less than 1 minute read
Google source verification
congress sevadal march

congress sevadal march

अजमेर.

सेवादल अनुशासित संगठन का संदेश देता है। इसी ध्येय को ध्यान में रखकर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की रीति-नीति आमजन तक पहुंचाने व भाजपा की विफलताओं को उजागर करेंगे। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओंं के प्रशिक्षण शिविर के दौरान शहर के प्रमुख मार्ग से मार्च निकाला।

शहर जिला मुख्य संगठक देशराज मेहरा ने बताया कि सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई के निर्देश पर मार्च बजररंगगढ़ चौराहा से रवाना हुआ। मार्च फव्वारा सर्किल, नसिया, नया बाजार, धानमंडी, दरगाह बाजार, नला बाजार होते हुए मदार गेट पहुंचा। यहां से गांधी भवन कचहरी रोड होते हुए अंबेडकर सर्किल से होते हुए ज्योतिबा फुले सर्किल पर समाप्त हुआ।

इस मौके वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पैदल मार्च के जरिए सेवादल ने कांग्रेस के अनुशासित सिपाही होने का संदेश दिया है। इसके अनुरूप ही कार्यकर्ता आगामी चुनाव में आत्म विश्वास के साथ मतदाताओं के बीच जाएंगे और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए आमजन को प्रेरित करेंगे।

इससे पूर्व मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ नारे लगाए व सेवादल के नारों से माहौल गुंजायमान कर दिया। प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया।

सेवादल के प्रशिक्षण के दौरान विषय विशेषज्ञों ने प्रदेश भर सेआए करीब 400 कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को आगामी चुनाव में सेवादल के कार्यकर्ताओं की बूथ कमेटियों से समन्वय व मतदान प्रक्रिया के दौरान मुस्तैदी से तैनात रहने की प्रक्रिया व जिम्मेदारियों की जानकारी दी।

सेवादल कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के समापन में कांगे्रस के राष्ट्रीय महासचिव व राजस्थान के सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन व सांसद रघु शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन सहित विभिन्न वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की।