
अजमेर। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह के निवास पर सोमवार दोपहर एसीबी ने कुलपति के निजी बॉडीगार्ड को 2.20 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।
बॉडीगार्ड रणजीत कुमार नागौर की एक निजी कॉलेज के प्रतिनिधि से कुलपति के बंगले पर ही रिश्वत की रकम ले रहा था। रणजीत कुलपति के निजी सहायक, ड्राइवर और कथित बॉडीगार्ड के रूप में सालों से काम कर रहा था।
एसीबी इंटेलीजेंस को मदस विश्वविद्यालय में निजी कॉलेज संचालकों से सम्बद्धता और परीक्षा केंद्र के नाम पर लेन-देन के खेल की सूचना मिल रही थी। सूचना को एसीबी ने पुख्ता करते हुए सोमवार को वीसी के आवास के आसपास जाल बिछाया।
एसीबी ने नागौर जिले के निजी कॉलेज के प्रतिनिधि महिपाल को वी.सी आवास में रणजीतसिंह को 2 लाख 20 हजार रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ा। हालांकि कार्रवाई के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने एसीबी को वी.सी बंगले में घुसने पर विरोध का सामना करना पड़ा। एसीबी अधिकारी ने सुरक्षाकर्मी को फटकारते हुए हटाया।
Published on:
07 Sept 2020 08:16 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
