अजमेर. शास्त्री नगर-लोहागल रोड स्थित नगर वन उद्यान (city garden) शहरवासियों और आमजन को उपलब्ध हो गया। वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई (sukhram vishnoi) ने इसका विधिवत लोकार्पण किया। यहां लोगों को सैर-सपाटे के अलावा बच्चों के लिए झूले और प्राकृतिक नजारे देखने का अवसर मिलेगा।
Read More: RPSC: वरिष्ठ अध्यापक की द्वितीय चरण काउंसलिंग 25
22 जून 2017 को पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर (gajendra sigh khiwansar) ने शास्त्री नगर-लोहागल रोड पर नगर वन उद्यान की नींव रखी थी। यह उद्यान करीब एक साल से बनकर तैयार है। शुक्रवार सुबह 10 बजे वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई ने इसका लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति (nature) और पर्यावरण (environment) के बीच रहने से व्यक्ति सदैव प्रसन्न रहता है।
Read More: MDSU: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया करेंगे छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन
सरकार प्रदेश को हरित (green) और स्वच्छ (clean) बनाने के लिए कृत संकल्पित है। नगर वन उद्यान में आयुर्वेदिक औषधियों के पौधे भी लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को इनकी महत्ता मालूम हो। इस दैारान उप वन संरक्षण सुदीप कौर ने स्वागत किया। जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा, विधायक, सांसद सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Read More: Ajmer Crime News: चंद रूपयों की खातिर बात इतनी बढ़ गई कि हो गई चाकूबाजी और….
यह दिखेगा उद्यान में
उद्यान में पहाड़ों से बहकर आने वाले पानी के संग्रहण (water conservation) के लिए पाल और नालों पर एनिकट बनाए गए हैं। बच्चों के लिए झूले भी लगाए गए हैं। इसके अलावा चार वॉच टावर (watch tower) बनाए गए हैं। उद्यान में प्राकृतिक और कृत्रिम जलाशय है। बरसात के दौरान जलाशयों में पानी भी आया है। इससे पेड़-पौधों और घास की सिंचाई के पानी उपलब्ध हो सकेगा।
Read More: खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र अपलोड, 25 नवम्बर को होगी परीक्षा
घूम सकेंगे लोग उद्यान में
यहां पौधे और हरी घास (green grass) लगाई गई है। लोग सैर-सपाटा कर सकेंगे। परिसर में करीब 450 पौधे लगाए गए हैं। इनमें नीम, पीपल, बरगद, अमलताश, गुलमोहर और अन्य पौधे शामिल हैं। वॉच टावर से समूची अरावली (aravalli) की पहाडिय़ों (mountain) और शहर को देखा जा सकेगा। यहां कई वन्य जीव भी मौजूद हैं। इनमें खरगोश, जरख, सेवली, हिरण और अन्य जीव-जंतु दिखते रहते हैं। इसके अलावा क्षेत्र के बड़े पेड़ों पर तोता, मैना, कोयल और अन्य पक्षी भी बहुतायत में हैं।
Read More: Senior Teacher Counseling : कोई जमीन तो कोई बैठा सीढ़ी पर