30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर में तैयार है यह शानदार गार्डन, पसंद आएगी लोगों को इसकी खूबसूरती

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 1 Feb 2019, 10:10 AM IST

city garden

city garden in ajmer

अजमेर.

शहर वासियों को शास्त्री नगर-लोहागल रोड स्थित नगर वन उद्यान का इंतजार है। इसका अधिकांश काम पूरा हो चुका है। लोगों की निगाहें इसके विधिवत उद्घाटन पर टिकी हैं।

पूर्व भाजपा सरकार ने 2014-15 के बजट में नगर वन उद्यान बनाने की घोषणा की थी। पर्याप्त जमीन नहीं मिलने और अन्य तकनीकी कारणों से इसमें देरी हो गई। 22 जून 2017 को पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने उद्यान की नींव रखी थी।

उद्यान में हुए यह निर्माण
नगर वन उद्यान पाथ-वे बनाया गया है। पहाड़ों से बहकर आने वाले पानी के संग्रहण के लिए पाल और नालों पर एनिकट बनाए गए हैं। बच्चों के लिए झूले भी लगाए गए हैं। इसके अलावा तीन वॉच टावर बनाए गए हैं। यहां से अरावली की पहाडिय़ों और उद्यान की खूबसूरती को निहारा जा सकता है। बीते साल चुनाव आचार संहिता और अन्य कारणों से उद्यान का उद्घाटन नहीं हो पाया था। अब लोगों की उम्मीदें कांग्रेस सरकार पर टिकी हैं।

घूम सकेंगे मखमली घास में

वन उद्यान में पौधे और हरी घास लगाई गई है। यहां लोग सैर-सपाटा कर सकेंगे। परिसर में करीब 450 पौधे लगाए गए हैं। इनमें नीम, पीपल, बरगद, अमलताश, गुलमोहर और अन्य पौधे शामिल हैं। पेड़-पौधों और घास के लिए बोरिंग से पानी का इंतजाम किया गया है।

क्षेत्र में कई वन्य जीव
नगर वन उद्यान क्षेत्र में कई वन्य जीव भी मौजूद हैं। वन विभाग के कार्मिकों के अनुसार यहां खरगोश, जरख, सेवली, हिरण और अन्य जीव-जंतु दिखते रहते हैं। इसके अलावा क्षेत्र के बड़े पेड़ों पर तोता, मैना, कोयल और अन्य पक्षी भी बहुतायत में हैं। विभाग ने पक्षियों के लिए पेड़ों पर पानी के कुंडे भी लगाए हैं। हालांकि कई लोग यहां सुबह-सुबह सैर को आने भी लगे हैं।

फैक्ट फाइल..

नगर वन उद्यान
उद्यान के लिए प्रस्तावित जमीन : 75 हेक्टेयर

प्रस्तावित बजट : 1 करोड़ 75 लाख
मिलेगी यह सुविधाएं : वॉक-वे, दो व्यू पॉइन्ट, बायो टॉयलेट, चिल्ड्रन्स पार्क, नवगृह, योग वाटिका, साइकिल ट्रेक, पहाडिय़ों का पानी एकत्रित करने के लिए टैंक, गार्डन, स्मृति वन और अन्य