
third year exam
अजमेर.
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय को तृतीय वर्ष के 60 हजार विद्यार्थियों की परीक्षाएं 30 सितंबर तक करानी होंगी। इसका फैसला सोमवार को होने वाली एकेडेमिक कौंसिल की बैठक में होगा।
राज्य सरकार के बीती जुलाई में सभी विश्वविद्यालयों-कॉलेज में परीक्षाएं स्थगित कर विद्यार्थियों को प्रमोट करने का ऐलान किया था। सुप्रीम कोर्ट और यूजीसी के फैसले के मुताबिक देश के सभी विश्वविद्यालयों को सत्र 2019-20 की तृतीय वर्ष की परीक्षाएं करानी हैं। इनमें मदस विश्वविद्यालय भी शामिल है।
यह है बैठक का एजेन्डा
-प्रथम/द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं या विद्यार्थियों को किया जाए प्रमोट
-सत्र 2019-20 की तृतीय वर्ष की परीक्षाओं का आयोजन
-विश्वविद्यालय के ध्वज का निर्माण
-नए और पुराने कोर्स के पाठ्यक्रम
विवि और सरकार पर नजरें, होंगी या नहीं तृतीय वर्ष की परीक्षा
अजमेर. कॉलेज-विश्वविद्यालयों में तृतीय वर्ष की परीक्षाओं पर असमंजस कायम है। सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के फैसले को सही ठहराते हुए 30 सितंबर तक परीक्षाएं कराने को कहा है। बीती जुलाई में सभी परीक्षाएं स्थगित कर चुकी राज्य सरकार और विश्वविद्यालयों को नए सिरे से विचार करना होगा। लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण के चलते राज्य के सभी विश्वविद्यालयों ने बीते मार्च-अप्रेल में सैद्धांतिक और प्रायोगिक परीक्षाएं स्थगित की थीं।
Updated on:
31 Aug 2020 06:54 am
Published on:
31 Aug 2020 06:54 am
