6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर मंत्रीजी को चुनाव जो लडऩा है भाई, तभी तो कर रहे इतनी जल्दबाजी

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
minister devnani inuagrate works

minister devnani inuagrate works

अजमेर.

शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी नेजवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में निर्माणाधीन आपातकालीन चिकित्सा इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य 30 सितम्बर तक काम पूरे करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सके।

मंत्री देवनानी ने निर्देश दिए कि एक्सरे रूम और बिजली की फिटिंग का काम जल्द पूरा किया जाए।

उन्होंनेे बताया कि चिकित्सालय के आपातकालीन चिकित्सा इकाई के नव निर्माण पर करीब 3 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। इस वार्ड में मरीज को सभी तरह की आपात चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। गम्भीर रोगियों के लिए नया वार्ड भी तैयार कराया गया है।
अस्पताल के विभिन्न वार्डों में विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराइ गई है। इस दौरान उनके साथ अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।

48 लाख के विकास कार्यों का उद्घाटन

शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने वार्ड संख्या 46 एवं 47 में 48 लाख के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। सडक़ एवं पुलिया निर्माण के इन कार्यों से लोहाखान और इन्द्रा कॉलोनी, मीरशाह अली क्षेत्र के लोगों को फायदा मिलेगा। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

शिक्षामंत्री ने किए मोबाइल वितरित

वार्ड संख्या 11 मूंदड़ी मोहल्ला स्थित में मुख्यमंत्री डिजिटल भामाशाह योजना के तहत शिविर लगाया गया। वार्ड पार्षद रमेश सोनी ने बताया कि शिविर में करीब 200 भामाशाह कार्ड धारकों को शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी ने मोबाइल वितरित किए। इस दौरान प्रकाश बंसल, लवलेश बंसल, विजय सिंह टांक, राजकुमार दौसाया, किशन बालानी, बिशन सांखला, पवन ठठेरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कांग्रेस और बीजेपी की खास गणित

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ प्रबंधन को लेकर विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी का मानना है कि जिस प्रकार लोकसभा उपचुनाव में ‘बूथ जीता चुनाव जीता’ का लक्ष्य रखा था। उसी तर्ज पर इस बार भी कुछ ऐसा ही किया जाएगा। इसमें एक बूथ पर 10 से 12 कार्यकर्ता किसी न किसी रूप में मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक तैनात रहेंगे। इनमें दो मतदान अभिकर्ता, दो बाहर टेबल पर, चार कार्यकर्ता फील्ड में मतदाताओं से संपर्क करेंगे। इसके साथ वार्ड अध्यक्ष व बूथ स्तरीय अभिकर्ता चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारी व बूथ कमेटी अध्यक्ष क्षेत्र में जनसंपर्क के साथ मतदान के दिन महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।