29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदलाव के नायक चेन्जमेकर्स ने उठाई आवाज, पेयजल समस्या को लेकर निर्धारित हुआ जन एजेंडा

www.patrika.com/ajmer-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 22 Sep 2018, 8:00 PM IST

people make agenda in change maker talk show

बदलाव के नायक चेन्जमेकर्स ने उठाई आवाज, पेयजल समस्या को लेकर निर्धारित हुआ जन एजेंडा

अजमेर. राजस्थान पत्रिका के चेन्जमेकर्स (बदलाव के नायक) धोलाभाटा लक्ष्मी पैलेस में जन एजेंडा 2018-23 की बैठक हुई। अपना एजेन्डा बताया। लोगों ने पेयजल को प्रमुख समस्या बताया और इसके निदान के लिए पुख्ता इंतजाम होने की बात कही। साथ ही क्षेत्र में ढांचागत विकास होने की बात कही।

गोपाल सिंह चौहान ने अजमेर के हक का पानी जयपुर को दिए जाने के कारण शहर में पेयजल किल्लत है। फिर दोनो मंत्री चुप है। उन्होंने कहा कि पेयजल पाइप लाइन बहुत पुरानी हो चुकी है। लेकिन बदली नहीं जा रही है। वहीं सीवरेज का कार्य भी ढीला ही है।


के.एल सैनी ने कहा कि इस क्षेत्र में योजनाबद्ध विकास नहीं हो रहा है। इसके चलते यहां मनोरंजन के नए साधन है ही नहीं। स्मार्ट सिटी योजना में भी इस क्षेत्र के वार्ड नहीं है। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में अजमेर विकास प्राधिकरण की नई कॉलोनियां नहीं है। इस क्षेत्र में कोई बड़ा मॉल भी नहीं है। युवाओं को काफी दूर जाना पड़ता है। देवेन्द्र सिंगोदिया ने कहा कि डिस्पेसरी एक समय ही खुलती है। वहीं सैटेलाइट अस्पताल को अब पूर्ण विकसित अस्पताल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। क्योंकि जनसंख्या के लिहाज से इसमें सुविधाओं को बढ़ाया जाना चाहिए।जयचंद भाटी ने कहा कि स्कूलों के हाल खराब है। भवन जर्जर है।

स्टाफ खुद की ओर से व्यवस्था कर किराए के भवनों में स्कूल चला रहा है। रामगोपाल भाटी ने कहा कि 30 मिनिट पानी आता है। वो भी कम प्रेशर से परिवारों को पूरा नहीं पड़ता है। नंदकिशोर पेडवाल ने कहा कि अतिक्रमण के कारण होली फैमिली अस्पताल वाला मार्ग काफी संकरा हो गया है। अर्जुनलाल ढलवाल ने लोक परिवहन में किसी भी तरह का विकास नहीं होने का उलाहना देते हुए। इसमें विकास की आवश्यकता बताई।

भंवरलाल सांखला ने कहा कि वार्डों में आधारभूत विकास ही नहीं हो पा रहा है। इस अवसर पर गोपाल सिंह चौहान, महेश मनवानी, शंकरलाल माली, मोहनलाल चौहान, चंपालाल, जितेन्द्र चौहान, भीमसिंह सांखला, अर्जुनलाल ढलवाल, रामगोपाल भाटी, नंदकिशोर पेडवाल , जयचंद भाटी, पन्नालाल बैरवा, भंवरलाल सांखला, के.एल. सैनी, मोहनलाल चौहान, भंवरलाल गहलोत, नेमीचंद काला, चतुर्भज, शिवदयाल, सहित अन्य उपस्थित थे।