3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के नाम की घोषणा को लेकर चल रही उठापटक के बीच अब इस मंत्री ने कह डाली ये बात

पंचायती राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ ने पुष्कर में एक समारोह के दौरान पत्रकार वार्ता में कही प्रदेशाध्यक्ष को लेकर ये बात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Nidhi Mishra

•

Updated: 21 Jun 2018, 12:10 PM IST

rathore

rathore

पुष्कर/अजमेर। प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा को लेकर चल रही उठापटक के बीच आज पंचायती राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि यह मसला संगठन के राष्ट्रीय स्तर का है। शीघ्र ही राष्ट्रीय अध्यक्ष आपसी सहमति से प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर पाएंगे। मंत्री राठौड़ बुधवार की दोपहर पुष्कर के निकटवर्ती मझेवला गांव में वीर राव चांदावत मेड़तिया की 513 वी जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।


भाजपा के राष्ट्रीय संगठन स्तर का मसला
राठौड़ ने कहा कि यह मसला भाजपा के राष्ट्रीय संगठन स्तर का है तथा शीघ्र ही सभी की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी ।पत्रकारों से बात करते हुए पंचायती राज मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि कई सामाजिक संगठनों के नेता अपने अपने स्तर पर राजनेताओं के कार्यक्रमों का बहिष्कार करने की घोषणा कर रहे हैं, जो बिल्कुल गलत है। राठौड़ बोले कि राजनेताओं एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ही समाज का विकास संभव है। राठौड़ ने कहा कि किसी भी पार्टी को समर्थन देने या ना देने अथवा वोट देने या ना देने की घोषणा करने का किसी भी सामाजिक संगठनों के नेताओं को कोई अधिकार नहीं है। मंत्री ने आगे कहा कि नेता बदलते रहते हैं...सरकारें आती रहती हैं... जाती रहती हैं... लेकिन समाज को विकास के लिए नेताओं का सहयोग करना ही चाहिए।


प्रतिभाओं का किया सम्मान
इससे पूर्व पंचायती राज मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ ने चांदावत समाज के सैकड़ों महिला पुरुषों की उपस्थिति में समाज की करीब 75 प्रतिभाओं का सम्मान किया। इस आयोजित समारोह में देश के विभिन्न इलाकों के चांद चांदावत मेड़तिया राजपूत समाज के सैकड़ों महिला पुरुषों ने भाग लिया। समारोह में न्यायाधिपति करणी सिंह सहित राजपूत समाज के कई दिग्गज नेताओं ने भी संबोधित किया। समारोह का संचालन कडेल पंचायत के सरपंच महेंद्र सिंह मझेवला ने किया