5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon 2024: राजस्थान के इस शहर में खतरे के निशान को पार कर गई झील, प्रशासन के हाथ-पांव फूले

Rajasthan News: बीते दो दिन में 208.8 मिलीमीटर बारिश से अजमेर शहर बेहाल हो गया है। फायसागर, आनासागर चौरसियावास तालाब की चादरें चल रही हैं।

2 min read
Google source verification
Anasagar lake

Ajmer News: अजमेर शहर में निरंतर हो रही बारिश के चलते आनासागर झील का जल स्तर खतरे के निशान 16 फीट को पार कर गया है। झील का जल स्तर 16 फीट होने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिला कलक्टर के निर्देश पर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने आनासागर के तीनों चैनल गेट 10 इंच खोल दिए। हालांकि निचली कॉलोनी में पानी भरने की शिकायत के बाद देर रात इसे बन्द कर दिया गया। शक्तिनगर आम का तालाब क्षेत्र मेे रात को गली में भरे पानी में गिरने से एक पूर्व फौजी की मौत हो गई। पार्षद सुनील धानका ने बताया कि यदि निगम समय पर पानी की निकासी करवा देता तो हादसा नहीं होता।

अजमेर जिला कलक्टर डॉ भारती दीक्षित, सिटी मजिस्ट्रेट गजेन्द्र सिंह शेखावत, निगम आयुक्त देशलदान सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। झील की भराव क्षमता से बढ़ते खतरे को भांपते हुए प्रशासन ने तीनों गेट खोलने का निर्णय लिया। काला बाग स्थित एस्केप चैनल की पुलिया पर मिट्टी के कट्टे लगा दिए गए। बजरंगगढ़ चौराहे से गंज सर्कल तक यातायात बंद कर दिया गया है। नगर निगम के अधिशाषी अभियंता मनोहर सोनगरा ने बताया कि हालांकि तीसरा गेट प्रायोगिक स्तर पर खोला गया है। 12 घंटे में झील से करीब 1 इंच पानी निकलने का अनुमान है, लेकिन निरंतर हो रही बारिश व फॉयसागर-चौरसियावास तालाब से पानी की आवक के मद्देनजर हालात बदल सकते हैं।

प्रशासन अलर्ट

जिस तरह बीते दो दिन से ताबड़तोड़ घटाएं बरसी हैं। उससे प्रशासन के हाथ-पांव फूले हुए हैं और लोग दहशत में हैं। दो दिन में 208.8 मिलीमीटर (सवा आठ इंच) बारिश ने शहर की सभी सड़कों व कई बस्तियों को जलमग्न कर दिया। कई इलाके टापू बन गए हैं।

इन इलाकों में संकट

वैशाली नगर सेक्टर-तीन, गुलमोहर कॉलोनी, सागर विहार कॉलोनी, जादूघर, नगरा, अलवर गेट, गलियों-सड़कों पर पानी भरा है।

यहां चौतरफा पानी

नगरा, प्रकाश रोड, सुनहरी कॉलोनी, जादूघर, मेयो लिंक रोड, आहूजा की पुलिया, नयाघर गुलाबबाड़ी रोड, नौ नंबर पेट्रोल पंप, अशोक नगर भट्टा, विनय नगर, पालबीचला, श्रंगार चंवरी महावीर सर्किल, आनासागर-गौरव पथ, ब्यावर रोड।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Rains : भारी बारिश से अजमेर की फॉय सागर और आनासागर झील ओवरफ्लो