17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुएं में मिले विवाहिता व दो मासूम के शव, घर से बिना बताए बेटा-बेटी के साथ निकली थी विवाहिता

उपखंड के ग्राम सूरजपुरा में एक विवाहिता दो मासूमों के साथ कुएं में कूद गई। बाद में तीनों की मौत हो गई। विवाहिता रविवार शाम घर से परिजन को बिना बताए दोनों संतानों को साथ लेकर निकली थी।

less than 1 minute read
Google source verification
कुएं में मिले विवाहिता व दो मासूम के शव, घर से बिना बताए बेटा-बेटी के साथ निकली थी विवाहिता

भिनाय (अजमेर)। उपखंड के ग्राम सूरजपुरा में एक विवाहिता दो मासूमों के साथ कुएं में कूद गई। बाद में तीनों की मौत हो गई। विवाहिता रविवार शाम घर से परिजन को बिना बताए दोनों संतानों को साथ लेकर निकली थी।

तीनों के देर रात तक घर वापस नहीं आने पर तलाश की गई। इस दौरान कुएं के पास जाने पर कुछ अनहोनी की आशंका हुई। बाद में तीनों के शव कुएं में नजर आए।

सूचना पर भिनाय थाना पुलिस के सहायक उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से मांगीलाल गुर्जर की पत्नी लाली (27), पुत्री अंजली (3) व पुत्र लक्की (18 माह) के शव कुएं से बाहर निकाले।

जो रात को ही भिनाय के अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाए। पुलिस ने मृतका के भाई ग्राम लीड़ी निवासी गोपाल की ओर से पेश प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

ऑन कॉल डिमांड पर आ रही है महानगरों से युवतियां, तीन सौ से तीन हजार तक में सौदा

वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर, एक दिसंबर तक मुक्त में टोल प्लाजा से लें फास्ट-टैग

BHU मामले पर सीएम का ट्वीट, कहा- मुस्लिम समुदाय का व्यक्ति संस्कृत स्कॉलर बना, BJP और RSS को गर्व होना चाहिए