30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर, एक दिसंबर तक मुक्त में टोल प्लाजा से लें फास्ट-टैग

FASTag Mandatory: टोल प्लाजा से गुजरने वालों वाहनों के लिए 1 दिसम्बर से फास्टैग कार्ड अनिवार्य कर दिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 22 Nov 2019, 4:00 PM IST

वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर, एक दिसंबर तक मुक्त में टोल प्लाजा से लें फास्ट-टैग

जयपुर। टोल प्लाजा (Toll Plaza) से गुजरने वालों वाहनों के लिए 1 दिसम्बर से फास्टैग कार्ड (FASTag Mandatory) अनिवार्य कर दिया गया। वहीं, केंद्रीय भूतल परिवहन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा है कि एक दिसंबर तक कोई भी वाहन मुफ्त में टोल प्लाजा से फास्ट—टैग लगवा सकता है, जो सिक्योरिटी अमाउंट डेढ़ सौ रुपए है, लेकिन वह भी मंत्रालय वहन करेगा।

एक दिसंबर के बाद लोग अपने वाहनों पर बिना फास्ट टैग लगवाए ना निकलें। सिंह ने कहा कि अगर फास्ट—टैग लगवाए ना निकलें। सिंह ने कहा कि अगर फास्ट—टैग गाड़ियों पर नहीं लगा होगा और ऐसी गाड़ियां टोल क्रॉस करने के दौरान फास्ट टैग वाली लेन में घुस जाती हैं तो उन्हें दोगुना टोल देना होगा।

एक—दो लेन जो कैश के लिए छोड़ी जाएंगी, उनमें लंबी लाइन लगेगी। सिंह ने कहा कि एक बड़ी संस्था द्वारा रिसर्च किया गया, जिसमें पता चला कि टोल में वेटिंग टाइम के दौरान गाड़ियों की लंबी कतार की वजह से अरबों रुपए का तेल खर्च हो जाता है, जो कि सीधा जीडीपी पर भी आर डालता है।

सुस्त नजर आ रहे वाहन चालक
राष्ट्रीय राजमार्गों पर फास्टटैग अनिवार्य कर दिया है और 1 दिसम्बर से सिर्फ एक लेन ही टोल टैक्स की कैश वसूली के लिए होगी। टोल प्लाजा से आवागमन करने वाले वाहन चालक सुस्त नजर आ रहे हैं।

1 नवम्बर से फास्टैग ट्रायल शुरू
टोल प्लाजा पर 1 नवम्बर से फास्टैग ट्रायल भी शुरू कर दिया है, इसके बावजूद चालकों की ओर से कोई खास परिणाम सामने नहीं आ रहा। टोल प्लाजा पर फिलहाल केवल फास्टैग लगे वाहनों को ही एन्ट्री दी जा रही है, जबकि 2 लेन कैश के लिए हैं। टोल कंपनी की ओर से भी वाहन चालकों को फास्टैग से टोल चुकाने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।

ऐसे हासिल करें फास्ट टैग
फास्ट टैग हासिल करने के लिए वाहन की आरसी, आईडी कार्ड (आधारी कार्ड, लाइसेंस) और फोटो की जरूरी है। फास्ट टैग बैंकों के जरिए बनाया जा रहा है। टोल पर कुछ बैंक केनोपी भी लगाकर भी फास्ट टैग बना रही हैं। एनएचएआई ने आईसीआईसी, एसबीआई सहित कई बैंकों से टाइअप किया है। जहां फास्ट टैग बनवा सकते हैं।