
उदयपुर। मसाज व स्पा सेन्टर पर देहव्यापार का भांडाफोड़ कर पुलिस ने भले ही 'गंदगी' को साफ किया हो लेकिन अभी भी शहर में आसपास की नई व पुरानी बस्तियों तथा कई छोटी होटलों में सरेआम जिस्मफरोशी के अड्डे चल रहे हैं। 300 से 2000 रुपए के बीच यहां जिस्म का सौदा होता है। देह व्यापार के इस धंधे में वे आदातन महिलाउं शामिल हैं, जो ऑनकॉल प्रतिमाह लड़कियों को बदल—बदलकर यहां बुलाती रही है। इन सब के बारे में संबंधित थाना पुलिस को पूरी जानकारी है, लेकिन मिलीभगत के खेल के चलते यह धंधा बदस्तूर जारी है। कई अड्डों में तो डिमांड पर ऑनकॉल मुंबई व अन्य महानगरों से हाइप्रोफाइल युवतियां यहां पर पहुंची है तो कुछ मध्यप्रदेश व राज्य के आसपास के इलाकों से धंधे के लिए प्रतिमाह बदलकर नई—नई युवतियां यहां आ रही है। यह युवतियां संचालकों के साथ तय कमीशन में अपना जिस्म बेचती है। थाइलैंड व उत्तर भारत की युवतियां यहां पर स्पा व मसाज पार्लर पर रोजगार की आड़ में यह धंधा कर रही है।
कई मॉल व पॉश इलाकों में है स्पा
पुलिस का कहना है कि शहर में कई मॉल व पोश इलाके में स्पा व मसाज सेन्टर चल रहे हैं। इनमें मसाज की आड़ में खुलेआम जिस्मफरोशी होती है। पुलिस का कहना है कि यहां पर रिसेप्शन पर बैठे संचालक व युवतियां स्वागत के साथ ही तरह—तरह की सेवाओं के लिए रेट की जानकारी देते है। अलग—अलग मसाज के साथ ही दो से पांच हजार में जिस्मानी संबंधी की बात तय की ग्राहक को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती है।
एक संचालक रिमांड पर, शेष को जेल
पुलिस ने गुरुवार को शहर के पांच स्पा सेन्टर व मसाज पार्लर पर छापा मारते हुए देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने 16 युवतियों सहित 27 जनों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों में से न्यायालय में सभी महिलाओं की जमानत ले ली तथा संचालकों व उसके साथ पकड़े गए आरोपियों को रिमांड व जेल भेज दिया।
Updated on:
23 Nov 2019, 4:31 PM IST
Published on:
23 Nov 2019, 4:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.