
अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 807वें सालाना उर्स के मौके पर बुधवार को ख्वाजा साहब की दरगाह में चादर पेश की गई। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलातों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दरगाह पहुंचकर ख्वाजा की पवित्र मजार पर मोदी की तरफ से चादर पेश की। मुख्तार अब्बास नकवी नई दिल्ली से बाई एयर किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से सुबह करीब 10:30 बजे दरगाह पहुंचे। इस मौके नकवी ने प्रधानमंत्री का देश के नाम संदेश पढ़कर सुनाया।
संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि विश्वभर में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के अनुयायियों के वार्षिक उर्स पर बधाई व शुभकामनाएं। भारत में विभिन्न धर्मों, संप्रदायों, मान्यताओं और आस्थाओं का सद्भावपूर्ण सह-अस्तित्व ही हमारे देश की खूबसूरती है। हमारे देश में विभिन्न संतों, पीर व फकीरों ने समय-समय में एकता, शांति सद्भावना का पैगाम दिया है। जीवन में अनुशासन, शालीनता और संयम के प्रसार में उनकी भूमिका प्रमुख रही है। ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती भारत की महान आध्यात्मिक परंपराओं के प्रतीक हैं। गरीब नवाज द्वारा की गई मानवता भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी बनी रहेगी। इस महान सूफी संत के वार्षिक उत्सव पर दरगाह अजमेर शरीफ पर चादर भेजते हुए मैं उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करता हूं।
ये खबरें भी जरूर पढ़ें
Updated on:
06 Mar 2019 11:59 am
Published on:
06 Mar 2019 11:55 am
