24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑनलाइन हुई परकोटे के 584 होटल-गेस्ट हाऊस की सूची

अजमेर

image

Dilip Sharma

Jun 29, 2025

nagar nigam news

nagar nigam news

-विधानसभा अध्यक्ष के निर्देशों का असर

- आमजन देख सकेंगे होटलों की वास्तविक स्थिति

अजमेर.विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के सख्त निर्देशों के बाद नगर निगम ने परकोटे के 584 होटल व गेस्ट हाऊस की सूची ऑनलाइन डालकर सार्वजनिक कर दी है। सूची अजमेर नगर निगम की वेबसाईट पर उपलब्ध है। अब पूर्णता प्रमाण पत्र के बाद ही व्यावसायिक निर्माणों को पानी, बिजली के कनेक्शन जारी किए जाएंगे।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने होटल नाज अग्निकांड के बाद शहर के होटलों व गेस्ट हाऊस की सूची ऑनलाइन जारी करने के निर्देश दिए थे। देवनानी के निर्देश के बाद नगर निगम ने होटल व गेस्ट हाऊस की सूची वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दी। आमजन होटलों की वास्तविक स्थिति जान सकेंगे।

नगर निगम ने परकोटा क्षेत्र एवं इसके बाहर बन रहे नए होटल निर्माण, गेस्ट हाउस व व्यावसायिक निर्माण को बिजली-पानी कनेक्शन निगम से पूर्णता प्रमाण पत्र जारी होने के बाद दिए जाने के निर्देश भी जारी किए हैं। गांधी भवन में लाइब्रेरी उन्नयन का प्रस्ताव भी संबंधित विभाग को भेज दिया गया है।विधानसभा अध्यक्ष जयपुर में उच्च अधिकारियों से चर्चा करेंगे।सफाई कार्य की समीक्षादेवनानी के निर्देश पर शहर के सभी नालों की सफाई सहित निर्माणाधीन नालों के कार्य प्रगति की भी समीक्षा की गई। निगम ने सीवरेज के ओवरफ्लो की शिकायतों के समाधान पर भी काम शुरू किया है।