27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिश्ते शर्मसार, भतीजे ने इसलिए की चाकू घोंपकर अपने ही चाचा की हत्या

www.patrika.com/ajmer-news

less than 1 minute read
Google source verification
Murder attempt

हत्या का प्रयास

अजमेर. मेड़ता सिटी मोमिनो के मोहल्ले में शुक्रवार को भतीजे ने चाचा के चाकू घोंप कर हत्या कर दी। जख्मी हाल युवक को रिश्तेदार प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर लेकर आ रहे थे। जख्मी युवक ने जेएलएन अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

जानकारी अनुसार मेड़ता सिटी धन्ना बाजार मोमिनो का मोहल्ला निवासी रहुप(30) पुत्र निसार अहमद को जख्मी हालात में रिश्तेदार जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रहुल के गले में धारदार हथियार का जख्म था। अस्पताल पुलिस चौकी के जवानों ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मेड़ता थाना पुलिस को इत्तला दे दी। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि पारिवारिक झगड़े में शुक्रवार दोपहर रहुप के भतीजे ने गले में चाकू घोंप दिया। घायल रहुप ने रास्ते में दम तोड़ दिया।