
new exam reforms in 2019
रक्तिम तिवारी/अजमेर.
साल 2019 में परीक्षाओं में कई बदलाव दिखेंगे। इनमें इंजीनियरिंग, मेडिकल, गेट सहित अन्य अहम प्रवेश परीक्षाएं शामिल हैं। 71 साल में पहली बार सीबीएसई की दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं भी फरवरी में प्रारंभ होंगी। इसके अलावा चार वर्षीय एकीकृत टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम भी शुरू हो सकता है।
केंद्र सरकार द्वारा गठित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 6 से 20 जनवरी के दौरान प्रथम चरण की जेईई मेन्स परीक्षा कराएगी। इसके बाद 6 से 20 अप्रेल के दौरान परीक्षा का दूसरा चरण होगा। इस बीच 8 फरवरी से 7 मार्च तक द्वितीय चरण की जेईई मेन्स परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म भरवाए जाएंगे। यह परीक्षा अब तक सीबीएसई कराता रहा था। इस परीक्षा में उत्तीर्ण 2.24 लाख विद्यार्थी आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस परीक्षा देंगे। साथ ही एजेंसी 5 मई मेडिकल और डेंटल कॉलेज में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा कराएगी। सत्तर साल में पहली बार यह परीक्षा दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी।
जीपेट-सीमेट 28 जनवरी को
देश के आईआईएम सहित सरकारी-निजी प्रबंधन संस्थानों में प्रवेश के लिए पनेशनल टेस्टिंग एजेंसी पहली बार सीमेट परीक्षा कराएगी। यह परीक्षा 28 जनवरी को दो पारियों में होगी। इसी तरह फार्मेसी में कॅरियर बनाने वाले युवाओं के लिए ग्रेज्युएट फार्मेसी एप्टियूड टेस्ट (जीपेट) का आयोजन भी 28 जनवरी को होगा। यह परीक्षा दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक होगी।
जेईई एडवांस 19 मई को
आईआईटी में प्रवेश के लिए 19 मई को जेईई एडवांस परीक्षा होगी। होती है। प्रतिवर्ष यह परीक्षा देश के अलग-अलग आईआईटी कराते हैं। इस बार यह परीक्षा का आयोजन आईआईटी रुडक़ी करेगा। परीक्षा ऑनलाइन ली जाएगी।
फरवरी में सीबीएसई की परीक्षाएं
सीबीएसई की बारहवीं की परीक्षा 15 और दसवीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से प्रारंभ होंगी। साल 2019 में लोकसभा चुनाव होने हैं। इसके चलते 71 साल में पहली बार सीबीएसई मार्च के प्रथम सप्ताह के बजाय फरवरी में दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं शुरू करा रहा है। जनवरी से ही विद्यार्थी विशेषज्ञों से परीक्षा तैयारी, मानसिक दबाव कम करने जैसे टिप्स भी लिख सकेंगे।
Published on:
03 Jan 2019 06:33 am
