22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चांदी के बर्तनों में चांदी की चम्मच से लगा रहे भोग, सोने के तिलक का नया ट्रेन्ड

ठाकुर को चांदी की कटोरी में दूध बांसुरी भी चांदी की, लगातार बढ़ रही डिमांड
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Amit Kakra

•

Updated: 5 Jun 2023, 3:50 PM IST

चांदी के बर्तनों में चांदी की चम्मच से लगा रहे भोग, सोने के तिलक का नया ट्रेन्ड

चांदी के बर्तनों में चांदी की चम्मच से लगा रहे भोग, सोने के तिलक का नया ट्रेन्ड

अजमेर. सोना और चांदी बेशक महंगे हो गए, लेकिन भगवान के प्रति भक्तों के भाव में कोई कमी नहीं है। घरों में भक्त भगवान के सोने-चांदी के बर्तनों में भोग लगा रहे हैं। ठाकुरजी को सोने-चांदी के गहने भी पहनाए जाते हैं। दुकानों पर भी भगवान के गहनों और बर्तनों की पूरी रेन्ज हैं। बाजार में नया ट्रेन्ड देवी-देवताओं के सोने के तिलक चढ़ाने का शुरू हुआ है। भक्त अपनी क्षमतानुसार खरीदारी कर सकता है।

सबसे ज्यादा लड्डू गोपाल का ख्याल

सुंदर विलास निवासी अरुणा गर्ग ने बताया कि जो महिलाएं लड्डू गोपाल की सेवा करती हैं वे सबसे ज्यादा ख्याल लड्डू गोपाल का रखती हैं। लड्डू गोपाल को चांदी के सिंहासन पर बैठाया जा रहा है। चांदी की कटोरी में दूध परोसा जाता है। भक्त बांसुरी भी चांदी की लेते हैं। कटोरी रखने के लिए पाटा भी चांदी का रखते हैं। तुलसी का पौधा भी चांदी का ही रख रहे हैं।

भाव की है बात. . .

फॉयसागर रोड निवासी निशा गर्ग इसे भक्त और भगवान के बीच के भाव की बात कहती हैं। सब चाहते हैं हमारा मंदिर अच्छा दिखे। हम खुद सोने-चांदी के गहने पहनते हैं तो भगवान को भी पहनाते हैं। भगवान के लिए अपनी सामर्थ्यानुसार करते हैं।

अच्छी है डिमांड

ज्वैलर राकेश डीडवानिया ने बताया कि पहले के मुकाबले भगवान के लिए चांदी के बर्तन और अन्य वस्तुओं की काफी डिमांड है। अब सोने के तिलक का नया ट्रेन्ड शुरू हुआ है। सोने-चांदी की मूर्तियों की भी मांग है।

पूरी रेन्ज उपलब्ध वस्तु, भार (ग्राम में) कीमत (रुपए में)

चांदी की कटोरी 15 ग्राम 1300

दीपक- 10 से 100 700-6000

तुलसी का पेड़ 6 से 25 400-1500

घंटी 20 से 60 1400-4000

चम्मच 8 से 15 500-1200

बांसुरी 5-20 500-2000

सिंहासन 60 से 150 4000-8000

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग