8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांव विरौंदा में नवविवाहित दंपत्ती ने की आत्महत्या

-फंदे से झूली पत्नी, ट्रेन के आगे कूदा पति , मनियां थाने के गांव विरौंदा की घटना मनियां थाना इलाके के गांव विरौंदा में मंगलवार देर शाम नव विवाहित दंपत्ती ने आत्महत्या कर दी। पत्नी ने घर पर कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी के शव को लेकर घर लौटने के दौरान पति ने भी ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Dilip Sharma

•

Updated: 29 Sep 2020, 11:43 PM IST

train_suicide.jpg

दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग बाधित करने की चेतावनी

धौलपुर. मनियां थाना इलाके के गांव विरौंदा में मंगलवार देर शाम नव विवाहित दंपत्ती ने आत्महत्या कर दी। पत्नी ने घर पर कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी के शव को लेकर घर लौटने के दौरान पति ने भी ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृत दंपत्ती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मनियां अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। वहीं, पुलिस ने दंपत्ती की ओर से आत्महत्या के कारणों को लेकर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

मनियां थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव विरौंदा निवासी भीकम(२२) पुत्र बनवारी की शादी करीब दो महीने पहले मोहनी (२१) से हुई थी। मंगलवार देर शाम को अज्ञात कारण के चलते मोहनी ने गांव विरौंदा स्थित अपने मकान के कमरे में फंदा लगा लिया। इस बात की जानकारी मिलने पर परिजन मोहनी को लेकर धौलपुर जिला अस्पताल लेकर आए, यहां उसे मृत घोषित कर दिया। यहां से परिजन शव को गाड़ी से लेकर वापस गांव मनियां आ रहे थे, इस दौरान गांव विरौंदा के समीप भीकम ने गाड़ी को रोक कर बाहर आ गया और समीपवर्ती रेलवे ट्रैक पर भागने लगा। गाड़ी में मौजूद अन्य परिजन ने हल्ला मचा दिया, इस दौरान ग्रामीण एकत्र हो गए और ट्रैक पर भाग रहे भीकम को रोकने का प्रयास किया। इस बीच ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने पर भीकम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मनियां थाना पुलिस ने दंपत्ती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक भीकम ट्रक पर चालक का कार्य करता था और उसके पिता को बचपन में ही देहांत हो गया। यहां गांव में वह अपनी मां व भाई के साथ रहता था। पुलिस ने दंपत्ती की ओर से आत्महत्या किए जाने के कारणों को बारे में जानकारी जुटाई, लेकिन अभी तक कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। मामले पर पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है। शवों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई बुधवार को होगी।