17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुख्यात वाहन चोर गिरफ्तार, 19 बाइक बरामद

पुलिस थाना आदर्शनगर व जिला विशेष टीम की संयुक्त कार्यवाही

2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Manish Singh

Sep 12, 2021

कुख्यात वाहन चोर गिरफ्तार, 19 बाइक बरामद

कुख्यात वाहन चोर गिरफ्तार, 19 बाइक बरामद

अजमेर.

आदर्शनगर थाना पुलिस ने जिला स्पेशल टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वाहन चोर जगदीश उर्फ जेपी. लुहार को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक को भी निरूद्ध किया। आरोपी बालक की मदद से दुपहिया वाहन चोरी की वारदातें अंजाम देता था। पुलिस ने उससे चोरी के 19 वाहन जब्त किए। पुलिस को उससे कई वारदातें खुलने की उम्मीद है।

एसपी जगदीशचन्द्र शर्मा ने बताया कि शहर में बढ़ती वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में आदर्शनगर थानाप्रभारी सुगन सिंह ने डीएसटी के सिपाही रामनिवास, सुरेश व धर्मेन्द्र सिंह की आसूचना पर तकनीकी टीम की मदद से बिजयनगर खुटिया निवासी कुख्यात वाहन चोर जगदीश उर्फ जे.पी. लुहार(25) को नाबालिग साथी के साथ पकड़ा। आरोपी ने बिरला सिटी वाटर पार्क समेत अजमेर शहर में कई स्थान से बाइक चुराना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी से अजमेर नम्बर की बाइक बरामद कर पड़ताल शुरू की गई। पड़ताल में उसने आदर्शनगर क्षेत्र, अजमेर शहर, ब्यावर, नसीराबाद, केकडी, भीलवाडा, चितौडगढ से बाइक चोरी की वारदातें अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 19 बाइक बरामद की।

नाबालिग से बाइक बरामद
पुलिस ने निरूद्ध किए गए नाबालिग से भी आदर्शनगर स्थित ए.यू. स्मॉक फाइनेन्स बैंक के सामने से चुराई की बाइक भी बरामद की। पुलिस आरोपी जेपी से गहनता से पड़ताल में जुटी है।

यह है तरीका वारदात

जेपी लुहार दुपहिया वाहन चोरी करने के लिए लॉक तोड़कर नाबालिग साथी को 200 रुपए में चोरी की बाइक अपने खेत तक ले जाने के लिए दे देता है। आरोपी स्वयं बाइक से पीछे-पीछे चलता है। आरोपी के खिलाफ वाहन चोरी के अलावा पोक्सो, मारपीट, लूट के मामले दर्ज है। आरोपी तारीख पेशी पर कोर्ट आता। वापसी में दुपहिया वाहन चुराकर ले जाता है। आरोपी वाहन चुराते ही उसे नाबालिग के हवाले कर देता है। ताकि पकड़े जाने पर कार्रवाई से बच सके।

साथी भीलवाड़ा में गिरफ्तार
पुलिस पड़ताल में जेपी लुहार ने बताया कि उसके साथी सुनील, मनराज पहले ही भीलवाड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ चुके है। आरोपी खुदको बचाने के लिए पुलिस को गुमराह कर अपने साथी पर चोरी का आरोप मढ़ देते है। आरोपी अपने साथियों पर रोब जमाने व अय्याशी करने के लिए वाहन चोरी की वारदात अंजाम देता ता। वह चोरी की बाइक सूखे कुएं में ठिकाने लगाने का मन बना चुका था।

दो माह में 30 वाहन

आदर्शनगर थाना पुलिस अब तक चलाए गए विशेष अभियान में अथक प्रयास कर दो माह में अब तक ढाई दर्जन दुपहिया वाहन बरामद कर चुकी है। एसपी के आदेश पर आदर्शनगर थाना पुलिस अब कुख्यात वाहन चोर जगदीशचन्द उर्फ जेपी लुहार के खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी शुरू कर दी है।