5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर
video :आया था ख्वाजा गरीब नवाज के दर जियारत करने , नहीं पता था रास्ते में इतने भयंकर हादसे में हो जाएगी मौत
Play video

video :आया था ख्वाजा गरीब नवाज के दर जियारत करने , नहीं पता था रास्ते में इतने भयंकर हादसे में हो जाएगी मौत

www.patrika.com/ajmer-news

Google source verification

अजमेर. पुष्कर बाइपास जनाना अस्पताल के निकट बुधवार तडक़े सडक़ पर एक युवक का शव कुचली हालत में मिला। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। युवक देर रात दुर्घटना का शिकार हुआ।

सहायक उप निरीक्षक कुम्भाराम ने बताया कि शव की पहचान जेब में मिले आधार कार्ड से उदयपुर बी-ब्लॉक सज्जननगर पूर्वीया कॉलोनी निवासी सरफराज हुसैन शेख पुत्र शहजाद हुसैन शेख के रूप में हुई। संभवत: अज्ञात वाहन से टकराने के बाद युवक के शव के ऊपर से वाहन गुजरते रहे।

दरगाह जियारत के लिए आया :

परिजन के मुताबिक सरफराज मंगलवार सुबह ९.३० बजे उदयपुर से अजमेर के लिए रवाना हुआ। वह ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह आया था लेकिन वह किन हालात में जनाना अस्पताल पहुंचा। यह रहस्य बना हुआ है। सरफराज उदयपुर में दुकान पर मजदूरी करता था। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।