अजमेर. अजमेर शहर के लोगों को स्मार्टसिटी के नाम पर भ्रमित किया जा रहा है। शहर का अहित किसी हाल में नहीं होना चाहिए। प्रोजेक्ट की धरातल पर बहुत खराब स्थिति है। साइंस पार्क का अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। मोइनिया इस्लामिया स्कूल मैदान में पार्र्किंग बनाकर स्कूल को खराब करना चाहते हैं। पूरे शहर का ड्रेनेज सिस्टम बदहाल है। माखुपुरा ट्रेचिंग ग्राउण्ड के कारण आस-पास की जमीन जहरीली हो गई है। अरबन हाट बाजार में फूडकोर्ट बनाया जा रहा है, जबकि वहां पर 50 दुकानें पहले ही बनी हुई हैं। यह बातें स्मार्टसिटी लिमिटेड की सिटी लेवल एडवायजरी फोरम की रीट ऑफिस में आयोजित दूसरी बैठक में विधायक वासुदेव देवनानी और अनिता भदेल ने कही।