6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसी भी डाकघर में खुलवाएं पीपीएफ खाता

पीपीएफ खाता खुलवाने का दायरा बढ़ा ब्याज दर 1 अप्रेल 2020 से 7.1प्रतिशत जनता के लिए राहत की खबर
less than 1 minute read
Google source verification
ppf

निवेश का बेहतर विकल्प है पीपीएफ अकाउंट

अजमेर.पीपीएफ खाता PPF accounखोलने की इच्छुक जनता के लिए राहत की खबर है। डाक महानिदेशालय नई दिल्ली के सहायक निदेशक एस.बी.देवेन्द्र शर्मा द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अब डाक विभाग post office द्वारा पीपीएफ खाता खोलने का दायरा अब पदीय डाकघर (केवल सब पोस्टमास्टर) तक बढ़ा दिया गया है। पूर्व में यह खाता द्वि पदीय डाकघर (एक सब पोस्टमास्टर व एक डाक सहायक) में ही खुल सकता था। यानि कि यह खाता अब किसी भी विभागीय डाकघर में खोला जा सकता है। यह खाता पन्द्रह वर्ष के लिए होता है। एक वित्त वर्ष में मिनिमम पांच सौ रुपए व अधिकतम ड़ेढ लाख तक जमा करवाया जा सकता है। प्रत्येक वित्त वर्ष में जमा करवाई जाने वाली राशि आयकर अधिनियंम कि धारा 80 सी के अन्तर्गत कर मुक्त है। वर्तमान में इस खाते में जमा पर ब्याज दर 1 अप्रैल 2020 से 7.1 प्रतिशत है। किसी भी व्यक्ति के नाम अथवा अवयस्क के नाम द्वारा माता-पिता पूरे देश में एक ही खाता खुल सकता है।

25 हजार 487 विभागीय डाकघर

अजमेर डाक मंडल के प्रवर अधीक्षक (डाकघर) पवन कुमार शर्मा ने देश मे 25हजार 487 विभागीय डाकघर है, जिसमे से 12 हजार 308 ग्रामीण क्षेत्र व 13 हजार 179 शहरी क्षेत्र में है। एक पदीय डाकघर काफ ी मात्रा में संचालित है। इन डाकघरों को भी पीपीएफ खाता खोलने के लिए अधिकृत करने के फ लस्वरूप जनता को आसानी होगी व अब वह अपने किसी भी नजदीकी डाकघर में यह खाता खुलवा सकेंगे।

read more:ट्रेन से बिहार रवाना हुए 1105 श्रमिक व जायरीन