2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंधियों से पन्ना की तम्मना टकरा गई….

कवि सम्मेलन में रात भर डटे रहे श्रोता  अखिल भारतीय मीरा साहित्य संगम एवं शिव शक्ति साहित्यिक मंच संैपऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवियों ने रात भर श्रोताओं को बांधे रखा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Dilip Sharma

•

Updated: 21 May 2022, 1:42 AM IST

आंधियों से पन्ना की तम्मना टकरा गई....

आंधियों से पन्ना की तम्मना टकरा गई....

संैपऊ. अखिल भारतीय मीरा साहित्य संगम एवं शिव शक्ति साहित्यिक मंच संैपऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवियों ने रात भर श्रोताओं को बांधे रखा। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार विकल फर्रुखावादी ने की। देश की प्रख्यात गीतकारा रुचि चतुर्वेदी ने ‘मैं बिंदु से रेखा बनाने चली हूूं...पढ़ कर समा बांध दिया। विख्यात ओजस्वी कवि राम भदावर ने आंधियों से पन्ना की तम्मना टकरा गई..पन्ना धाय कविता पढ़ कर श्रोताओं में जोश भर दिया। इसी कड़ी में एलेश अवस्थी दौसा से आए नमोकार जैन गज़़लकार सात्विक नील दीप, गीतकार योगेन्द्र रघुवंशी ओजस्वी, कवि विवेक कुशवाह, हरेंद्र शर्मा, मुरारी लाल मंजुल, बाबूलाल सागर, ओजस्वी कवि आकाश राजा सहित सभी कवियों ने रात भर काव्य पाठ करके रात भर श्रोताओं को बांधे रखा। संचालन गजीयावाद से आए कवि कुशल कुशवाह ने किया। इस दौरान समिति सदस्य अमित कबीर, रिंकु बाबा, अर्जुन कुशवाह, मुनेश कुशवाह, कपिल शर्मा, नीरज परमार, महेंद्र परमार, दुर्गेश गर्ग, दुर्गेश बघेल, ब्रजेश बघेल, जयराम बघेल, अमित मरैया, बहादुर शर्मा, अजय परमार, दीपक प्रिंस, राज खान गौरी, अजय पहाडिय़ा, वीरेंद्र परमार, गोविन्द तिवारी, बलराम परमार सहित बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।

ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

धौलपुर. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुदर्शन सिंह तौमर ने शुक्रवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम, वीवीपेट, वेयर हाउस का निरीक्षण किया। ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा से संबंधित निरीक्षण किया। उन्होनें वेयर हाउस स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के रख रखाव, सीसीटीवी कैमरे, अग्नि से सुरक्षा, परिसर की सुरक्षा सहित सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी बिंदुओं के निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा के मुकेश सक्सेना, बसपा से दिनेश सिंगोरिया, होतम सिंह, गौरव शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।