28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Patrika Impact : लॉ कॉलेज को मिला यह खास लेटर, अब मिलेंगे स्टूडेंट्स को एडमिशन

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 4 Sep 2018, 11:05 AM IST

law college admission

law college admission

अजमेर.

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय ने लॉ कॉलेज को सत्र 2018-19 के लिए सम्बद्धता पत्र जारी कर दिया है। कॉलेज जल्द बार कौंसिल ऑफ इंडिया को सम्बद्धता पत्र भेजेगा। कौंसिल की इजाजत मिलने के बाद प्रथम वर्ष में प्रवेश शुरू होंगे।

कॉलेज को 13 साल से बार कौंसिल ऑफ इंडिया से स्थाई मान्यता नहीं मिली है। प्रतिवर्ष वर्ष इसे विश्वविद्यालय से सम्बद्धता लेनी पड़ती है। इसके बाद ही प्रथम वर्ष में दाखिले होते हैं। हाल में विश्वविद्यालय के एकेडेमिक विभाग ने व्याख्याता-स्टाफ और संसाधनों की कमी बताते हुए 50 हजार रुपए की पेनल्टी मांगी। पत्रिका ने बीती 29 अगस्त को जमा कराओ 50 हजार रुपए, तब मिलेगी सम्बद्धता शीर्षक से खबर लगाई।

इसके बाद पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजीव भारद्वाज, मुरली बेनीवाल, दीपक दायमा, विभा शर्मा, किरण शर्मा, भारती कुमावत, पूजा असेरी, संजय, पंकज सोनी और अन्य ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों से मुलाकात की।

जारी किया सम्बद्धता पत्र

विश्वविद्यालय ने कॉलेज को सत्र 2018-19 का सम्बद्धता पत्र सशर्त जारी किया है। इसमें 50 हजार रुपए जुर्माने लेने पर फिलहाल जोर नहीं दिया गया है। कॉलेज प्रशासन 4 सितम्बर को बार कौंसिल ऑफ इंडिया को सम्बद्धता पत्र के साथ आवेदन भेजेगा। कौंसिल की मंजूरी मिलने के बाद प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रारंभ होंगे।


विश्वविद्यालय ने कॉलेज को सशर्त सम्बद्धता पत्र जारी किया है। पचास हजार रुपए जुर्माने का मामला फिलहाल पृथक किया गया है। जल्द हम बीसीआई को दाखिलों की मंजूरी के लिए पत्र भेजेंगे।

डॉ. डी. के. सिंह, प्राचार्य लॉ कॉलेज


जन्मयो यशोदा को गोपाल....

यशोदा के लाल श्रीकृष्ण काजन्मोत्सव जन्माष्टमी पर्व शहर में धूमधाम से मनाया गया। समूचा शहर कृष्णयम हो उठा। रात्रि 12 बजे मंदिरों और घरों में शंख और घडिय़ाल बजाकर नंदलाल का जन्मोत्सव मनाया गया। लोगों ने पूजा-अर्चना कर व्रत-उपवास खोले। इसके अलावा शहर के विभिन्न मंदिरों और आजाद पार्क में मनमोहक झांकियां सजाई गई। देर रात झांकियां देखने के लिए लोगों का जमावड़ा रहा।

आजाद पार्क में नगर निगम के तत्वावधान में नयनाभिराम झांकियां सजाई गई। यहां श्रीकृष्ण को यमुना पार ले जाते वासुदेव, नंदगांव में माखन खाते कन्हैया, अंगुली पर गोवद्र्धन पर्वत उठाए श्रीकृष्ण, गोपियों संग रास रचाते गोविंद, फूलों संग होली, कालिया के फन पर नाचते नंदगोपाल, गोपियों की मटकी फोड़ते कान्हा, अर्जुन को गीता का उपदेश देते श्रीकृष्ण और अन्य झांकियों ने मनमोह लिया। रंग-बिरंगी लाइठों और भजनों से समूचा माहौल कृष्णमय नजर माया। शहरवासियों ने देर रात तक झांकियां देखी। दिल्ली से आए कलाकारों ने झांकियां सजाई। महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, उप महापौर सम्पत सांखला सहित पार्षद मौजूद रहे। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, रानी सती दादी सेवा समिति, वीरांगना झलकारी बाई समिति और अन्य संगठनों ने झांकियां सजाई।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग