8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PHED: वॉल्व ठीक करने के चक्कर में गार्डन हुआ पानी-पानी

इससे लोगों को असुविधा हुई। बाद में नगर निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर नालियों के जरिए इसकी निकासी कराई।

2 min read
Google source verification
water in garden

water in garden

अजमेर.

जलदाय विभाग (PHED) के सुभाष उद्यान स्थित टंकी का वॉल्व (Tank valve) ठीक करने के दौरान सुभाष उद्यान में पानी भर गया। बाद में नगर निगम (nagar nigam) के कर्मचारियों ने इसकी निकासी कराई। उधर जलदाय विभाग ने उद्यान के ड्रेनेज सिस्टम (drain system)को तकनीकी आधार पर त्रुटिपूर्ण बताया।

read more: राहत की खबर : अब शुगर व ब्लडप्रेशर मरीजों के लिए सस्ते ग्लूकोमीटर व बीपी इंस्ट्रूमेंट

जलदाय विभाग ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुभाष उद्यान (subhash udhyan) स्थित टंकी का वॉल्व की मरम्मत कराई। बड़ा वॉल्व (volve) होने से इसकी सूचना जिला प्रशासन को भी दी गई। नियमानुसार वॉल्व की मरम्मत से पहले पेयजल लाइन (water line) को खाली करना आवश्यक है। इसके तहत विभाग ने लाइन से पानी बाहर निकाला। यह पानी सुभाष उद्यान के गंज द्वार से लेकर अंदरूनी इलाकों में भर (water store) गया। इससे लोगों को असुविधा हुई। बाद में नगर निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर नालियों के जरिए इसकी निकासी कराई।

read more: RPSC: अभ्यर्थी रहें तैयार, अक्टूबर में आरपीएससी की कई परीक्षाएं

त्रुटिपूर्ण है ड्रेनेज...
जलदाय विभाग के अधिकारियों (officials) की मानें तो सुभाष उद्यान में पिछले 50 साल से पानी की टंकी बनी हुई है। वॉल्व बदलने (volve change)का कार्य कई बार कराया गया है। लेकिन उद्यान का ड्रेनेज सिस्टम सही होने से यहां पानी कभी नहीं भरता था। स्मार्ट सिटी (smart city) के तहत उद्यान का जीर्णोद्धार हुआ है। इसका ड्रेनेज सिस्टम (drainege system) तकनीकी रूप से सही नहीं है। यहां बरसात में भी कई बार पानी भर चुका है।

read more: GCA: स्टूडेंट्स की बदतमीजी, कमेटी अगले सप्ताह सौंपेगी रिपोर्ट

पानी के लिए लाइन खाली करनी जरूरी है। वॉल्व बदलने की सूचना दी गई थी। उद्यान के ड्रेनेज सिस्टम की जांच कराई जानी चाहिए।
राजीव सुगोत्रा, एक्सइएन जलदाय विभाग

read more: यात्रीगण कृपया ध्यान दें- दीपावली पर कानपुर जाने वाले यात्रियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन