30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यात्रीगण कृपया ध्यान दें- दीपावली पर कानपुर जाने वाले यात्रियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

दीपावली पर कानपुर जाने वाले यात्रियों को राहत दीपावली से चलेगी स्पेशल ट्रेन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 28 Sep 2019, 1:16 PM IST

रेलवे की ONE DAY SPECIAL TRAIN 19 जुलाई को, देखिए- टाइम टेबल और स्टॉपेज

रेलवे की ONE DAY SPECIAL TRAIN 19 जुलाई को, देखिए- टाइम टेबल और स्टॉपेज

अजमेर. ट्रेनों(train) में भीड़ और प्रतीक्षा सूची( waiting list)को देखते हुए दौराई (अजमेर)-कानपुर के बीच दीपावली से स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन (Special weekly train) चलाई जाएगी। यह गाड़ी 27 अक्टूबर से 2 दिसंबर तक कुल छह फेरे करेगी। ट्रेन नंबर 04157 कानपुर-दौराई (अजमेर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 27 अक्टूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक रविवार कानपुर से सायं 7.30 बजे रवाना होकर सोमवार की सुबह आठ बजे दौराई पहुंचेगी। वापिसी में ट्रेन नंबर 04158 दौराई(अजमेर)-कानपुर साप्ताहिक स्पेशल 28 अक्टूबर से दो दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को दौराई से सुबह 10.40 बजे रवाना होकर रात्रि 11.50 बजे कानपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में एक सैकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 8 द्वितीय शयनयान और 5 साधारण श्रेणी के कोच होंगे।

Read More : बान्द्रा-उदयपुर ट्रेन में चोरी की वारदात, 45 लाख का सोना किया बरामद
यह होंगे ठहराव

अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, आगराफोर्ट, टूण्डला, फिरोजाबाद, इटावा, झींझक। अजमेर-अहमदाबाद इंटरसिटी दो अक्टूबर को रद्द

यह भी पढ़ें - दो ट्रेनें देरी से चलेंगी
अजमेर. आबूरोड-मावल रेल खंड पर तकनीकी कार्य की वजह से ट्रेन नंबर 19411 अहमदाबाद-अजमेर इंटरसिटी एक अक्टूबर को और ट्रेन नंबर 19412 अजमेर-अहमदाबाद इंटरसिटी दो अक्टूबर को रद्द रहेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 19031 अहमदाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस एक अक्टूबर को अहमदाबाद से एक घंटा 30 मिनट और ट्रेन नंबर 19223 अहमदाबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस एक अक्टूबर को अहमदाबाद से अपने निर्धारित समय से एक घंटा देरी से चलेगी।


यह भी पढ़ें - दीपदान, आतिशबाजी और थैला वितरण आज

अजमेर. शहीद भगत सिंह जयंती पर शनिवार शाम 6.30 बजे वैशाली नगर स्थित शहीद भगत सिंह उद्यान में प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीपदान व आतिशबाजी का आयोजन राजस्थान पत्रिका, शहीद भगत सिंह नौजवान सभा और शहीद भगत सिंह उद्यान विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। शहीद भगत सिंह नौजवान सभा के विजय तत्ववेदी ने बताया कि इस दौरान प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को पॉलीथिन उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाकर कपड़े के थैले भी वितरित किए जाएंगे। समारोह के मुख्य अतिथि महापौर धर्मेन्द्र गहलोत होंगे। जयंती की पूर्व संध्या पर शुक्रवार रात भगत सिंह की प्रतिमा व सर्किल को रंगबिरंगी विद्युत रोशनी से सजाया गया।