29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
RPSC: अभ्यर्थी रहें तैयार, अक्टूबर में आरपीएससी की कई परीक्षाएं
Play video

RPSC: अभ्यर्थी रहें तैयार, अक्टूबर में आरपीएससी की कई परीक्षाएं

आयोग जारी कर चुका है परीक्षाओं की तिथियां। अक्टूबर के शुरुआत से कई परीक्षाएं हो जाएंगी शुरू।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 29 Sep 2019, 4:46 PM IST

अजमेर.

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी परीक्षाओं के लिए तैयार हो जाएं। अक्टूबर में राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) कई अहम भर्ती परीक्षाएं (recruitment exams) कराएगा। आयोग इन परीक्षाओं की तिथियां जारी कर चुका है।

read more: plastic mukt ajmer: इनसे लेंगे प्रेरणा, तो बढ़ेगा कारवां और जीत लेंगे प्लास्टिक की जंग

यह होंगी परीक्षाएं

सहायक अभियंता (सिविल/विद्युत/यांत्रिकी/कृषि) संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2018

9 अक्टूबर को सुबह 9 से 12 बजे तक हिंदी, दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक अभियांत्रिकी के सामाजिक पहलू (ऐस्पेक्ट) का पेपर
10 अक्टूबर को सुबह 9 से 12 बजे तक सिविल इंजीनियरिंग प्रथम और इलेक्ट्रिकल प्रथम, दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक सिविल इंजीनियरिंग द्वितीय और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग द्वितीय का पेपर
11 अक्टूबर को सुबह 9 से 12 बजे तक एग्रीकल्चर और मेकेनिकल प्रथम, तथा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक एग्रीकल्चर और मेकेनिकल द्वितीय का पेपर
(प्रारंभिक परीक्षा बीते साल सभी संभागीय मुख्यालयों पर 16 से 18 दिसंबर तक हुई)

read more: RPSC: जनसंपर्क अधिकारी परीक्षा अब 22 अक्टूबर को

वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी संवीक्षा परीक्षा-2019
9 अक्टूबर- सुबह की पारी में केमिस्ट्री और बेलेस्टिक डिविजन तथा दोपहर की पारी में बायलोजी और फोटो डिविजन 10 अक्टूबर-सुबह डॉक्यूमेंट्स और दोपहर में फिजिक्स डिविजन
11 अक्टूबर-सुबह नारकोटिक्स और दोपहर में आर्सन डिविजन
12 अक्टूबर- सुबह सेरोलॉजी और दोपहर की पारी में टॉक्सिकोलॉजी डिविजन की परीक्षा

जनसंपर्क अधिकारी भर्ती परीक्षा-2019
22 अक्टूबर को अजमेर जिला मुख्यालय पर

read more: River: अजमेर की लूणी नदी पिलाती है मारवाड़ को पानी, यूं करेंगे इसे जिंदा

READ MORE

न्यायालय के बाहर चलेगी पॉलिथीन रोकथाम मुहिम

अजमेर. सेशन न्यायालय (session court) के आसपास पॉलीथिन रोकथाम के तहत 1 अक्टूबर से विशेष मुहिम चलाई जाएगी। बार एसोसिएशन (bar association) के पदाधिकारी ठेले-रेहड़ी वालों और आमजन को पॉलीथिन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरुक करेंगे। जिला एवं सेशन न्यायाधीश अनूप कुमार सक्सेना निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ शक्ति सिंह शेखावत और अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने बैठक का आयोजन किया ।

बार ऐसोसिएशन उपाध्यक्ष (vice president) दीपक शर्मा, सचिव, समीर काले, ग्रीन आर्मी से कुलदीप सिंह गहलोत, दयानंद बाल सदन के प्रबंधक राजेन्द्र कुमार, कोमल बाल एवं महिला कल्याण संस्था से मुन्नी देवी, दिशा संस्था स्वयंसेवी संस्था से कुशाल सिंह रावत, चाईल्ड लाईन से वनिता कंवर, नगर निगम अजमेर से धनराज हाड़ा, एक नई पहल सेवा संस्था से रवि बंजारा, लायन्स क्लब राजेन्द्र गांधी सहित स्काउट गाइड, शिक्षा विभाग और अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।