29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बार एसोसिएशन चुनाव-मोहन सिंह ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बने अध्यक्ष

राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के बाद हुए चुनाव। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अभी चल रही है मतगणना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 11 Feb 2017, 11:42 AM IST

ajmer district bar association election 2017

ajmer district bar association election 2017

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के तहत मौजूदा अध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़ ने इतिहास रच दिया।

एसोसिएशन के अब तक हुए चुनाव में उन्होंने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित होकर तमाम दावों को ध्वस्त कर दिया।

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के तहत शनिवार सुबह मतगणना हुई। मौजूदा अध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़ लगातार दूसरी बार चुनाव जीते।

इतिहास में पहली बार हुआ जबकि किसी अध्यक्ष ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रत्याशियों को भी इस उलटफेर की उम्मीद नहीं थी।

इसी तरह सचिव पद पर नरेंद्र सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष पद पर सत्यनारायण हावा और कोषाध्यक्ष पद पर मनीष हजारी, महेंद्र रावत पुस्तकालयध्यक्ष निर्वाचित हुए।

सह सचिव पद पर रिकाउंटिंग

सह सचिव पद पर मतगणना को लेकर विरोध के सुर निकले। इसके चलते दोबारा मतगणना शुरु की गई है। सह सचिव पद पर राजेंद्र के आग्रह पर मतगणना दोबारा कराई गई है।