8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video : शिक्षिका को बंधक  बनाकर उन्होंने लूटे थे लाखों रूपए , यूं चढ़े पुलिस के हत्थे
Play video

video : शिक्षिका को बंधक बनाकर उन्होंने लूटे थे लाखों रूपए , यूं चढ़े पुलिस के हत्थे

www.patrika.com/ajmer-news
Google source verification

अजमेर. बी.के. कॉल नगर गोकूल धाम सोसायटी में सेवानिवृत्त शिक्षिका को बंधक बनाकर तीस लाख रुपए की डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस व जिला स्पेशल टीम ने अन्तरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत तीन जनों को डकैती के लूटी गई ज्वैलरी व हथियार के साथ दबोच लिया। पुलिस को गिरोह में शामिल तीन जनों की तलाश है।

एसपी राजेशसिंह ने बताया कि 11 जून को बी.के. कॉलनगर स्थित गोकूलधाम रेजीडेंसी के फ्लैट में रहने वाली सेवानिवृत्त शिक्षिका सुशीला चंडक को बंधक बनाकर हुई डकैती की वारदात में जिला पुलिस की स्पेशल टीम व क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने कुन्दननगर राजपूत छात्रावास के पास रहने वाले देवेन्द्र उर्फ मनोज यादव पुत्र अशोककुमार यादव, इन्द्रा कॉलोनी निवासी संदीप राय उर्फ लाली पुत्र सरबजीत राय व शक्ति नगर आम का तालाब निवासी गोविन्द सिंह उर्फ समीर लाला पुत्र मिठ्ठनलाल धानका को कुन्दननगर से गिरफ्तार किया।

 

पुलिस ने उनसे डकैती में लाखों की ज्वैलरी व दो देशी कट्टे, 10 जिन्दा कारतूस व वारदात में इस्तेमाल एक्टीवा स्कूटर बरामद किया है। मनोज ने वारदात उत्तर प्रदेश इटावा नकासा निवासी मोहम्मद इसरार उर्फ मोहम्मद कल्लू और उसके दो साथियों के साथ अंजाम देना कबूल किया। पुलिस वारदात में शामिल मोहम्मद इसरार और उसके साथियों की तलाश में जुटी है।

 

जीजा ने रची साजिश

डकैती की वारदात की साजिश मनोज यादव के जीजा संदीप ने रची। संदीप राय ने मनोज की बहन से प्रेम विवाह किया था। दोनों कुन्दन नगर में आमने-सामने रहते है। संदीप फायनेन्स का काम करता था। मनोज ने यूपी इटावा के मोहम्मद इसरार को अजमेर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद मोहम्मद इशरार अपने हिस्सेदारी लेकर यूपी निकल गया।

 

 

मामले में पुलिस को दो माह बाद सफलता मिली। हालांकि वारदात के बाद से पुलिस सरगर्मी से तलाश में थी। पुलिस को चार दिन पहले गिरोह के सरगना व दो साथियों के कुन्दन नगर में मौजूद होने की सूचना मिली। क्रिश्चियन गंज थानाप्रभारी धर्मवीर सिंह, स्पेशल टीम प्रभारी विजय सिंह, सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार, रामनारायण चौधरी, हैडकांस्टेबल मनोहर सिंह, दुर्गेशसिंह, रतनसिंह, सिपाही रतनसिंह, जोगेन्द्रसिंह, महिपालसिंह के साथ थाना स्टाफ भगवान सिंह, जगदीश, प्रभात मीणा, राकेश मीणा, राजकुमार, गिर्राजसिंह ने राजपूत छात्रावास के पास मनोज यादव के घर दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार किया।