5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस ने पकड़ी 66 प्रतीकात्मक ईवीएम प्रचार सामग्री

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Jyoti Patel

•

Updated: 4 Dec 2018, 2:57 PM IST

rajasthan election

पुलिस ने पकड़ी 66 प्रतीकात्मक ईवीएम प्रचार सामग्री

ब्यावर/अजमेर. शहर थाना पुलिस ने हाउसिग बोर्ड में एक मकान में दबिश देकर वहां पर रखी 66 प्रतीकात्मक ईवीएम प्रचार सामग्री पकड़ी है। पुलिस ने इसकी सूचना रिटर्निग अधिकारी को दी है। प्रतीकात्मक ईवीएम प्रचार सामग्री पकड़े जाने का क्षेत्र का यह पहला मामला है। शहर थानाधिकारी रविन्द्रप्रतापसिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि हाउसिंग बोर्ड में एक मकान में प्रतीकात्मक ईवीएम की प्रचार सामग्री रखी हुई है। सूचना पर पुलिस पहुंची। जहां एक मकान में 66 प्रतीकात्मक ईवीएम मशीन मिली। इसमें जैतारण क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी सुरेन्द्र गोयल का चुनाव चिन्ह व नाम अंकित था। पुलिस इन प्रतीकात्मक ईवीएम मशीन को लेकर थाने पहुंचे। इसकी सूचना संबंधित रिटर्निग अधिकारी को दी। इसलिए की कार्रवाई... शहर थाना पुलिस के अनुसार दस रुपए से अधिक कीमत की प्रचार सामग्री का भंडारण होने पर उन जब्त कर थाने ले आए। इस संबंध में रिटर्निग अधिकारी को सूचना दे दी है। वों इस प्रचार सामग्री का खर्च भी प्रत्याशी के जुड़ेगा। प्रत्याशी बिल पेशकर उन्हें छुडवा सकेगा।