11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

pushkar mela 2017 : पुलिस ने किया पुष्कर को शर्मसार, विदेशी महिला के साथ यूं खिंचवाए फोटो

ल्हन के रूप में सजी विदेशी महिला पर्यटक के साथ गलबहियां डालते हुए मोबाइल फोन पर सेल्फी ली।

2 min read
Google source verification
police cops take snaps with tourist in pushkar

police cops take snaps with tourist in pushkar

महावीर भट्ट/पुष्कर।

जनता और पर्यटकों की रक्षक कही जाने वाली पुलिस अपनी हरकतों से पुष्कर और राजस्थान को शर्मसार करने पर तुली है। राजस्थान पुलिस के सिपाहियों ने मेला मैदान में डयूटी देने के दौरान वर्दी की मर्यादाएं लांघते हुए दुल्हन के रूप में सजी विदेशी महिला पर्यटक के साथ गलबहियां डालते हुए मोबाइल फोन पर सेल्फी ली।

मेला मैदान में गुरुवार रात विदेशी पर्यटकों की दूल्हा-दुल्हन बनो प्रतियोगिता आयोजित की गई। भारतीय परिधान में सजे-धजे विदेशी पुरुष व महिला पर्यटकों ने मंच पर कैटवॉक किया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद विदेशी बालाएं हॉल में लौट आईं। यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान डयूटी पर तैनात पुलिस के तीन सिपाही पहुंचे।

उनमें से एक सिपाही ने अपना मोबाइल फोन निकाला तथा नि:संकोच पास में खड़ी दुल्हन के परिधान में सजी-धजी एक विदेशी महिला पर्यटक के गलबहियां डालते हुए सेल्फी लेनी शुरू कर दीा। सेल्फी के बाद भी सिपाही को संतोष नहीं हुआ।

उसने अपना मोबाइल पास में खड़े अपने अन्य वर्दीधारी साथी को दिया तथा एक बार फिर विदेशी महिला के गलबहियां होकर फोटो खिंचवाए। इसी दौरान अन्य दो साथियों ने भी एक अन्य विदेशी बाला के साथ मोबाइल से फोटो खिंचवाए और यह क्रम लगातार चलता रहा। इस दौरान विदेशी महिला खुद को असहज महसूस करती रही।

मीडिया को देखकर हुए नाराज

पुलिस कर्मियों को यह हरकतें करते देख कई मीडियाकर्मी वहां पहुंच गए। मीडिया के इस दृश्य के फोटो लेने पर पुलिसकर्मी नाराज हो गए। उन्होंने कैमरे छीनने का प्रयास भी किया। इस घटना की जानकारी आलाधिकारियों तक पहुंची लेकिन उन्होंने भी कोई कदम नहीं उठाया। पुलिसकर्मियों की गंदी करतूत की पर्यटक और आम लोगों ने निंदा की।

कई बार खिला चुके गुल....

देश भर में विभिन्न प्रदेशों के पुलिस कर्मी कई बार गुल खिला चुके हैं। थानों में शराब पीकर डांसर्स के साथ ठुमके लगाने, पार्टियों में नोट उड़ाने, शराब पीकर सड़कों पर बदतमीजी और लोगों से मारपीट करने, चौथ वसूली करने के कृत्य सामने आते रहे हैं। इसके अलावा थानों में पूछताछ के नाम पर ट्रॉर्चर करने, फरियादी के साथ दुव्र्यहार, जांच में लापरवाही जैसे कारनामे भी उजागर होते रहते हैं।