
police start search operation in pushkar
महावीर भट्ट/पुष्कर।
पुष्कर में कपड़ा फैक्ट्रियों व अन्यत्र स्थानों पर काम कर रहे बाहरी संदिग्ध युवकों की गहराई से तहकीकात कराई जाएगी। जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह चौधरी ने पुष्कर थाना कार्यालय परिसर में कस्बेवासियों एवं ग्रामीणों को यह जानकारी दी। इस दौरान भाजपा के अरुण वैष्णव ने बताया कि पुष्कर में नौकरी करने की आड़ में बड़ी संख्या में बाहरी संदिग्ध युवकों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है।
इसी प्रकार तेज गति से दौड़ रहे बजरी से भरे डम्परों का मार्ग आबादी से हटाकर अन्य करने की मांग की गई। एसपी चौधरी ने यातायात दीवान संजय को बुलाकर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बजरी खनन बंद होने के बाद पुष्कर सहित जयपुर व अन्यत्र स्थानों के डम्पर पुष्कर आकर गोविन्दगढ़ से रायल्टी चुकाते हुए बजरी ले जा रहे हैं। इससे परेशानी हो रही है।
इस दौरान टैम्पो चालको की मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग की गई। जन संवाद के बाद एसपी ने दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाना जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी भी बिना हेलमेट मिले तो उनका भी चालान किया जाएगा।
थाना क्षेत्र में जुआ खेलने की कोई शिकायत नहीं मिली। ग्रामीणों, वकीलों व कस्बेवासियों ने थानाधिकारी महावीर शर्मा की कार्यशैली, पुलिस प्रबंध व अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर सराहना की। आमजन से संवाद करने के बाद एसपी ने पुलिसकर्मियों की बैठक ली। इस दौरान पालिकाध्यक्ष कमल पाठक, उप अधीक्षक ग्रामीण राजेश वर्मा भी मौजूद रहे।
विदेशी पर्यटक करते हंगामा
पुष्कर में कई बार विदेशी पर्यटक हंगामा कर चुके हैं। यहां इजरायल, फ्रांस, जर्मनी, बेल्जियम, इटली, स्पेन और अन्य देशों के पर्यटक आते हैं। उन्हें रेतीले धोरों में ड्रग्स और शराब मुहैया कराई जाती है। कई बार विदेशी अवैध ट्रांस पार्टियां कर चुके हैं।
ड्रग्स और शराब का सेवन करने के बाद कई विदेशी पर्यटक पुष्कर में मनोरोगियों की तरह हरकतें करते हैं। इन्हें काबू करने के लिए पुलिस को भी काफी परेशानी होती है। पुलिस के तमाम दावों के बावजूद पुष्कर में ड्रग्स, शराब का अवैध कारोबार जारी है।
Published on:
15 Dec 2017 08:46 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
