4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरकत में आई पुलिस, 24 घंटे में दबोचे दो आरोपी

- स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का मामला - दुष्कर्म का नाबालिग आरोपी निरुद्ध, एक को किया गिरफ्तार - एक अन्य आरोपी की तलाश जारी यहां स्कूली छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के नाबालिग आरोपी को निरुद्ध किया है। वहीं, दुष्कर्म में साथ देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Dilip Sharma

•

Updated: 18 Dec 2021, 1:40 AM IST

हरकत में आई पुलिस, 24 घंटे में दबोचे दो आरोपी

हरकत में आई पुलिस, 24 घंटे में दबोचे दो आरोपी

धौलपुर. यहां स्कूली छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के नाबालिग आरोपी को निरुद्ध किया है। वहीं, दुष्कर्म में साथ देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। बता दें, पिछले दिनों स्कूली छात्रा से एक नाबालिग ने दुष्कर्म किया था। इस दौरान दो अन्य आरोपी भी वहां मौजूद थे। पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के नाबालिग आरोपी को निरुद्ध कर एक अन्य आरोपी मोहनपुरा मौरोली निवासी दशरथ गुर्जर पुत्र रणछोर गुर्जर को गिरफ्तार किया है।

यह है मामला

पिछले दिनों कुछ युवक रास्ते में छेड़छाड़ कर ग्यारहवीं की एक छात्रा का बैग ले भागे। बाद में युवक बैग वापस देने के बहाने छात्रा को ले गए। जहां एक नाबालिग ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, इस दौरान दो अन्य युवक वहां मौजूद थे। दुष्कर्म के बाद युवक बाइक से छात्रा को स्कूल के पास छोड़ कर भाग गए।

तबियत बिगडऩे पर हुआ खुलासा

दुष्कर्म के बाद डरी-सहमी छात्रा वापस स्कूल आ गई। जहां अचानक उसकी तबियत बिगडऩे लगी। इस पर स्कूल प्रशासन ने परिजन को सूचना दी। परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों को शक हुआ। उन्होंने छात्रा से पूछा तो छात्रा ने आपबीती सुनाई। इस पर पुलिस को सूचना दी गई।

इनका कहना है
छात्रा से दुष्कर्म मामले में एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, इनके तीसरे साथी की भी तलाश जारी है।

- प्रवेन्द्र महलां, सीओ सिटी, धौलपुर

पीडि़ता को त्वरित न्याय दिलाने के लिए मामले को केस ऑफिसर स्कीम के तहत लाया जाएगा। तीसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- केसर सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक, धौलपुर