30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PRO Exam: जनसंपर्क अधिकारी के प्रवेश पत्र अपलोड

आयोग ने अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थी इन्हें डाउनलोड कर सकते
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 17 Oct 2019, 8:50 AM IST

rpsc PRO Exam

rpsc PRO Exam

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) ने जनसम्पर्क अधिकारी (सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग) संवीक्षा परीक्षा- 2019 के प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए हैं।

read more: कश्मीर में 370 हटने के बाद एक भी गोली नहीं चली - नसीरुद्दीन

संयुक्त सचिव नीतू यादव ने बताया कि जनसम्पर्क अधिकारी (public relation officer exam) (सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग) संवीक्षा परीक्षा- 2019 का 22 अक्टूबर को सुबह 10 से 12 बजे तक अजमेर जिला मुख्यालय (ajmer distric head quarter)पर होगा। आयोग ने अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थी इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

read more: Online Cheating-केवाईसी अपडेट के नाम पर खाते से उड़ाए बीस हजार

ये लाना होगा परीक्षा केंद्र में
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक फोटो एवं मूल फोटो पहचान-पत्र (Photo i-card) साथ लाना जरूरी होगा। साथ ही परीक्षा समय से एक घंटा पूर्व उपस्थिति देनी होगी। मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र (identity card) के अभाव में अभ्यर्थियों को केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

read more: Train : यात्रा करने से पहले पढ़े यह खबर, कई ट्रेन रद्द

फार्म में करें 25 तक ऑनलाइन संशोधन

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा-2019 (राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला) के तहत अभ्यर्थियों को विभिन्न संशोधन का अवसर दिया है। अभ्यर्थी बुधवार से संशोधन में जुट गए।
आयोग ने 9 से 12 अक्टूबर तक वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाल) संवीक्षा परीक्षा-2019 का आयोजन किया था। इसके तहत अभ्यर्थियों (aspirants) को नाम, परीक्षा केंद्र, फोटो, हस्ताक्षर एवं विषय के अतिरिक्त सभी प्रकार के ऑनलाइन संशोधन (online correction) का अवसर दिया है। बुधवार से अभ्यर्थी संशोधन में जुट गए है। यह सुविधा उन्हें 25 अक्टूबर तक मिलेगी।

read more: Ajmer News : दरगाह में 10 रुपए के लिए कैसे भिड़े भिश्ती...देखें वीडियो

यह करना होगा अभ्यर्थियों को
संयुक्त सचिव नीतू यादव ने बताया कि अभ्यर्थियों को ई-मित्र/ऑन लाईन बैंकिंग (online banking) के माध्यम से तीन सौ रुपए शुल्क जमा कराना होगा। इसके लिए वे आयोग अथवा एसएसओ के पोर्टल पर लॉगिन कर संबंधित परीक्षा में ऑनलाइन संशोधन (correction) कर सकते हैं। ऑफ लाइन संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

read more: CBSE: स्कूल लेटफीस से दे सकेंगे स्टूडेट्स की सूची