30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Online Cheating-केवाईसी अपडेट के नाम पर खाते से उड़ाए बीस हजार

शहर में ठगी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Singh

•

Updated: 15 Oct 2019, 4:00 AM IST

Online Cheating-केवाईसी अपडेट के नाम पर खाते से उड़ाए बीस हजार

Online Cheating-केवाईसी अपडेट के नाम पर खाते से उड़ाए बीस हजार

अजमेर. शहर में ठगी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ठग ने अबकी बार अपने शिकार को केवाईसी अधूरी होना बताते हुए बैंक खातों की जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद क्रेडिट कार्ड के जरिए 19 हजार 999 रुपए की रकम निकासी कर ली। मोबाइल पर आए मैसेज पर पीडि़त ने रामगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।
रामगंज सीरा सदन निवासी तेजपाल सिंह ने बताया कि 13 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे उसे कॉलर ने खुद को नोएडा सेक्टर दस से बोलना बताते हुए बैंक खाते की केवाईसी अपडेट करने की बात कही। उसने बातों में उससे क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल करने की बात पूछी। उसके हामी भरने के बाद उसने तुरन्त फोन काट दिया। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर आए मैसेज में खाते से 19 हजार 999 रुपए का ट्रांजेक्शन होना सामने आया। उसने तुरन्त क्रेडिट कार्ड ऑफिस कॉल कर घटना की जानकारी देते हुए खाता ब्लॉक कराया।

सिर्फ नाम-पता पूछा
तेजपाल सिंह ने बताया कि कॉलर ने बातों-बातों में उससे उसका नाम, पता पूछा था। अंत में क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल की जानकारी लेते हुए कहा कि कुछ देर में आपको पता चल जाएगा कि आपकी केवाईसी अपडेट हुई या नहीं।