
वेद
अजमेर। RPSC Public Relation Officer PRO Recruitment 2019: राजस्थान में हजारों अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ( RPSC ) ने इस साल की पहली भर्ती विज्ञापन (RPSC Recruitment advertisement 2019) जारी कर दिया है। आयोग ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में जनसंपर्क अधिकारी ( Rajasthan PRO Vacancy 2019 ) के 23 पदों के लिए आवेदन मांगे है। ऑनलाइन फार्म 26 जून से भरने शुरू होंगे।
कार्मिक विभाग, संबंधित विभाग और सरकार से अथ्यर्थना, पदों का वर्गीकरण मिलने के बाद आयोग भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करता है। साथ ही भर्ती परीक्षाओं का कलैंडर भी तय करता है। साल 2018 में आयोग आरएएस प्रारंभिक परीक्षा प्रधानाध्यापक भर्ती, साल 2016 की पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती, कृषि, नगर नियोजन, कॉलेज व्याख्याता सारंगी सहित कई प्रतियोगी परीक्षाएं करा चुका है। अब आयोग ने साल 2019 का पहला भर्ती विज्ञापन जारी किया है।
यूं मिली नई भर्तियां
आयोग की नजरें साल 2019 की नई अभ्यर्थनाओं—भर्तियों पर टिकी थीं। इनमें आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती 2019, जनसंपर्क अधिकारी, सहायक जनसंपर्क अधिकरी, कॉलेज व्याख्याता और अन्य भर्तियां अहम हैं। अध्यक्ष दीपक उप्रेती और सचिव के.के. शर्मा ने कार्मिक विभाग का पत्र भेजकर एमबीसी और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के पदों को लेकर जवाब मांगा था। जवाब मिलने के बाद ही आयोग ने आवेदन मांगे हैं।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में भर्ती
आयोग ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में जनसंपर्क अधिकारी के 23 पदों की भर्तियों के लिए आवेदन मांगे है। इनामें सामान्य क्षेणी में 8, सामान्य महिला में 2, विधवा वर्ग में एक पद, अनुसूचित जाति संवर्ग में सामान्य के 2, अन्य पिछड़ा वर्ग में सामान्य के 2 पद पर भर्ती होगी। अभ्यर्थी 26 जून से 25 जुलाई को रात्रि 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
Updated on:
22 Jun 2019, 5:30 PM IST
Published on:
22 Jun 2019, 3:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.