30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10वीं की परीक्षा: 13 अध्यापकों ने 9 विद्यार्थियों को पढ़ाया, पास हुआ सिर्फ एक

ग्राम पंचायत कातर छोटी स्थित राजकीय आर्दश माध्यमिक विद्यालय कातर बड़ी में सत्र 2018—19 में कुल नौ विद्यार्थियों में से महज एक विद्यार्थी 10 वीं की परीक्षा में पास हुआ है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 6 Jun 2019, 8:30 PM IST

10th rbse result 2019

कातर। ग्राम पंचायत कातर छोटी स्थित राजकीय आर्दश माध्यमिक विद्यालय कातर बड़ी में सत्र 2018-19 में कुल नौ विद्यार्थियों में से महज एक विद्यार्थी 10 वीं की परीक्षा में पास हुआ है। चार फेल हो गए, जबकि चार अन्य की सप्लीमेंट्री आई है। इस मामले में जिला शिक्षाधिकारी ने जांच कमेटी से जांच करवाने को कहा है।

स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक रेवंतराम गोदारा के अनुसार स्कूल सत्र 2012 में 10वीं स्कूल में क्रमोन्नत हुई और उसी समय पंचायत में इसको आदर्श स्कूल बनाया गया। स्कूल में कुल 16 पद स्वीकृत हैं, जिनमें तीन पद रिक्त व 13 पदों पर शिक्षक कार्यरत हैं। इस सत्र में 10वीं परीक्षा परिणाम के कुल नौ विद्यार्थियों में से मात्र संदीप कुमार पास हुआ। गौर करने योग्य बात यह है कि रेवंतराम गोदारा बच्चों को गणित पढ़ाते थे। सभी 8 छात्र गणित में या तो फेल हुए हैं या उनकी सप्लमेंट्री आई है।

RBSE 10th Results 2019: दौसा के हितेश ने 600 में से प्राप्त किए 596 अंक, देखें टॉप छात्रों की लिस्ट

जो पास हुआ उसकी भी सेकंड डिवीजन
स्कूल का जो विद्यार्थी पास हुआ है, उसकी भी सैकेंड डिवीजन आई है। उसे कुल 53 प्रतिशत अंक मिले हैं। चार की सप्लीमेंट्री व चार गणित विषय में फेल हो गए। गौरतलब है कि इस सत्र में पढ़ाई को लेकर एक आरटीआई कार्यकर्ता ने स्कूल में पढ़ाई नहीं होने की शिकायत भी की थी। इसके बाद अधिकारियों ने इस पर निरीक्षण किया लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात नहीं निकला।

जांच कराएंगे: डीईओ
चूरु डीईओ जगदीश प्रसाद ने बताया कि कल ही मुझे जानकारी मिली। कहीं न कहीं लापरवाही हुई है। शुक्रवार को कार्यालय खुलने पर पहले संस्था प्रधान को नोटिस जारी करेंगे। जांच कमेटी गठित कर जांच करवाएंगे। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

चूरू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग