29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
RPSC: थोड़ी देर में शुरू होगी वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा
Play video

RPSC: थोड़ी देर में शुरू होगी वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा

परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले उपस्थित होना होगा। साथ ही एक फोटो, मूल फोटो पहचान पत्र साथ लाना जरूरी होगा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 9 Oct 2019, 9:15 AM IST

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) ने वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (senior scientific officer) (राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला) संवीक्षा परीक्षा- 2019 की शुरुआत बुधवार को सुबह 10 बजे से होगी। परीक्षा अजमेर जिला मुख्यालय पर होगी।

संयुक्त सचिव नीतू यादव ने बताया कि वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला) संवीक्षा परीक्षा (recruitment exam) का आयोजन 9 से 12 अक्टूबर तक अजमेर जिला मुख्यालय (ajmer district) पर होगा। परीक्षा सुबह 10 से 12 और दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले उपस्थित होना होगा। साथ ही एक फोटो, मूल फोटो पहचान पत्र (photo i-card) साथ लाना जरूरी होगा।

read more: बीसलपुर बांध की भराव क्षमता बढ़ती तो बच जाता 87 टीएमसी पानी

किसमें कितने पद (आयोग के अनुसार)
वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (डॉक्यूमेंट डिवीजन)-1, केमिस्ट्री डिवीजन-1, फिजिक्स डिवीजन-4, बैलेस्टिक्सि डिवीजन-1, बायलॉजी डिवीजन-4, सेरोलॉजी डिवीजन-3, टॉक्सिीकोलॉजी डिवीजन-4, फोटो डिवीजन-1, नारकोटिक्स डिवीजन-3, आर्सन एन्ड एक्सप्लोजिव डिवीजन-1

read more: घुट रहा बचपन, अब ‘की-पैड मैदान Ó का सहारा

यूं चलेगी परीक्षा
9 अक्टूबर- सुबह की पारी में केमिस्ट्री और बेलेस्टिक डिविजन तथा दोपहर की पारी में बायलोजी और फोटो डिविजन 10 अक्टूबर-सुबह डॉक्यूमेंट्स और दोपहर में फिजिक्स डिविजन
11 अक्टूबर-सुबह नारकोटिक्स और दोपहर में आर्सन डिविजन
12 अक्टूबर- सुबह सेरोलॉजी और दोपहर की पारी में टॉक्सिकोलॉजी डिविजन की परीक्षा

read more: Vijyadasmi: पैदल आए राम-लक्ष्मण, टेम्पो में बैठकर आया रावण

भरे उपाचार्य/अधीक्षक के ऑनलाइन आवेदन

राजस्थान लोक सेवा आयोग की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में उपाचार्य/अधीक्षक पद भर्ती के (vice principal-suprintendent) लिए मंगलवार को अभ्यर्थियों ने आवेदन किए। अंतिम तिथि होने से अभ्यर्थी आवेदन में व्यस्त रहे। कार्मिक विभाग (DOP) के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अति पिछड़ा वर्ग (MBC) और विशेष योग्यजन (PH) को देय आरक्षण के बाद इस भर्ती में पदों की संख्या बढकऱ 86 हो गई है। आयोग ने उपाचार्य/अधीक्षक/औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के 45 पदों पर पिछले साल 3 अप्रेल को ऑनलाइन आवेदन मांगे थे।

read more: नगरीय विकास विभाग ने दिए निर्देश एडीए अपने स्तर पर ही करे भूखंड आवंटन

सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 10, अति पिछड़ा वर्ग को 5 और विशेष योग्यजन को 4 प्रतिशत आरक्षण देने की अधिसूचना जारी। इसके तहत दोबारा फार्म भरवाए गए हैं। मालूम हो कि आयोग की समूह अनुदेशक/सर्वेयर-सहायक शिक्षुता सलाहकार (ग्रुप द्वितीय) भर्ती 2018 के तहत अभ्यर्थियों ने सोमवार तक ऑनलाइन फार्म भरे थे।

प्राध्यापक भर्ती के आवेदन 12 तक
प्राध्यापक (school lecturer)प्रतियोगी परीक्षा (स्कूल शिक्षा) 2018 के तहत भी अति पिछड़ा वर्ग को पांच प्रतिशत, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को दस प्रतिशत और विशेष योग्यजन को चार प्रतिशत आरक्षण लागू होना है। अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए भी 12 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे।

read more: मातृभूमि की सेवा में सुपथ पर बढ़ चले कदम