29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगरीय विकास विभाग ने दिए निर्देश एडीए अपने स्तर पर ही करे भूखंड आवंटन

संयोगिता नगर के आवंटियों को बदले में भूमि देने का मामला 15 साल से आवंटी लगा रहे हैं चक्कर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

bhupendra singh

•

Updated: 9 Oct 2019, 6:03 AM IST

नगरीय विकास विभाग ने दिए निर्देश एडीए अपने स्तर पर ही करे भूखंड आवंटन

ada,ada,ada

अजमेर.नगरीय विकास विभाग Urban Development Department ने अजमेर विकास प्राधिकरणर ada को निर्देश दिए हैं कि वह संयोगिता नगर योजना के आवंटियों को स्वयं के स्तर पर ही दरें व क्षेत्रफल की समतुल्यता तय करते हुए भूखंड आवंटित करे। इस योजना में आवंटियों ने नीलामी के जरिए भूखंड क्रय किए थे। इसलिए प्राधिकरण अपने स्तर पर ही तय करे क्योंकि प्रार्थीगण ने नीलामी में जो भूखंड खरीदा था उसके बदले उन्हें अन्य योजना में भूखंड दिया जाना है। गौरतलब है कि अजमेर विकास प्राधिकरण की संयोगिता नगर योजना में सात आवंटियों ने नीलामी के जरिए व्यावसायिक भूखंड खरीदे थे। 15 साल बाद भी प्राधिकरण उन्हें कब्जा नहीं दे सका। पिछले साल मामला आगे बढ़ा तो वकीलों की मांग के चलते इनकी जमीन कोर्ट के लिए दे दी गई। इसके बाद निर्णय हुआ कि इन आवंटियो को प्राधिकरण की अन्य योजना में इसकी कीमत व क्षेत्रफल की भूमि दी जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण ने नगरीय निकाय विभाग को प्रस्ताव भेजा था।
हमारा क्या कसूर!

इस योजना में नीलामी के जरिए भूखंड खरीदने वाले सुरेश चंद गुप्ता का कहना है कि हमने प्राधिकरण से व्यावसायिक भूखंड खरीदा था। इसकी रजिस्ट्री व लीज डीड भी करवाई गई। प्राधिकरण ने कब्जा देने में ही 15 साल लगा दिए। जब कब्जा दिया गया और हमने निर्माण शुरु किया तो बिना हमारी सहमति के लिए हमारी भूमि को अन्य को आवंटित कर दिया गया। अब हमने वैकल्पिक भूखंड दिए जाने की भी सहमति दे दी है। नगरीय निकाय विभाग भी निर्देश दे चुका है। इसके बावजूद देरी किया जाना समझ से परे है। प्राधिकरण हमे जल्द से जल्द भूखंड आवंटित करे।
एक हजार विद्यार्थी करेंगे प्रदर्शन ‘मैं भी गांधी’
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के तहत बुधवार को दोपहर & बजे पटेल मैदान में भव्य समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में लगभग एक हजार से अधिक विद्यार्थी मैं ‘भी गांधी’ का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। समापन समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में मंगलवार को जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बताया गया कि समापन समारोह में लगभग एक हजार से अधिक बालक दांडी यात्रा के रूप में मैं भी गांधी का प्रदर्शन करेंगे। वहीं विभिन्न विद्यालयों के लगभग 250 बालक-बालिकाएं अलग-अलग थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। समारोह में पुलिस बैंड एवं अन्य विद्यालयों के बैंड अपना प्रदर्शन देंगे तथा परेड में भाग लेंगे। समारोह में केन्द्रीय बालिका उ‘च माध्यमिक विद्यालय एवं सावित्री उ‘च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा भजन प्रस्तुति भी दी जाएगी।

समारोह में अतिथियों द्वारा गांधी जी की चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर स्वतंत्राता सैनानियों का सम्मान भी किया जाएगा। इस मौके पर गांधी दर्शन से संबंधित विभागों द्वारा झाकिंयों द्वारा प्रदर्शन भी किया जाएगा। जिसमें नगर निगम, एडीए, जिला परिषद ,उद्योग खादी तथा चिकित्सा विभाग भाग लेंगे।

समारोह में मुख्य वक्त राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष बी.एम.शर्मा होंगे। अध्यक्षता जिला दर्शन समिति के संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ.श्रीगोपाल बाहेती करेंगे। समारोह में सभी को शपथ भी दिलाई जाएगी। समारोह की व्यवस्थाओं के लिए शिक्षा विभाग नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेगा। जिसके प्रभारी अधिकारी एडीएम कैलाशचंद लखारा तथा अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी उपखंड अधिकारी डॉ.अर्तिका शुक्ला होंगी। बैठक में एडीएम कैलाश चंद शर्मा उपखंड अधिकारी अर्तिका शुक्ला,सहायक निदेशक शिक्षा अजय गुप्ता सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

अधिकारियों व शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य
जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा ने आदेश जारी कर गांधी सप्ताह के समापन समारोह में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों एवं समस्त शिक्षकों को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

read more: स्मार्ट सिटी में सिक्स लेन होगा जयपुर रोड