29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
RPSC: वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा 9 अक्टूबर से
Play video

RPSC: वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा 9 अक्टूबर से

परीक्षा सुबह 10 से 12 और दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले उपस्थित होना होगा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 8 Oct 2019, 9:48 AM IST

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) ने वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला) संवीक्षा परीक्षा- 2019 की शुरुआत बुधवार से होगी। परीक्षा अजमेर जिला (ajmer district head quarter) मुख्यालय पर होगी।

read more: Dussehra Festival 2019 : मुंह से अंगारे बरसाएगा, तलवार चलाएगा ‘रावण’

संयुक्त सचिव नीतू यादव ने बताया कि वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (senior scientific officer) (राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला) संवीक्षा परीक्षा का आयोजन 9 से 12 अक्टूबर तक अजमेर जिला मुख्यालय पर होगा। परीक्षा सुबह 10 से 12 और दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों (aspirants)को परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले उपस्थित होना होगा। साथ ही एक फोटो, मूल फोटो पहचान पत्र (photo i-card) साथ लाना जरूरी होगा।

read more: Musical concernt: कबीर और गांधीजी के भजनों में डूबे सुनने वाले

किसमें कितने पद (आयोग के अनुसार)
वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (senior scientific officer) (डॉक्यूमेंट डिवीजन)-1, केमिस्ट्री डिवीजन-1, फिजिक्स डिवीजन-4, बैलेस्टिक्सि डिवीजन-1, बायलॉजी डिवीजन-4, सेरोलॉजी डिवीजन-3, टॉक्सिीकोलॉजी डिवीजन-4, फोटो डिवीजन-1, नारकोटिक्स डिवीजन-3, आर्सन एन्ड एक्सप्लोजिव डिवीजन-1

read more: MDSU: ऋषि दयानंद चेयर एक साल से है ताले में बंद

यूं चलेगी परीक्षा
9 अक्टूबर- सुबह की पारी में केमिस्ट्री और बेलेस्टिक डिविजन तथा दोपहर की पारी में बायलोजी और फोटो डिविजन 10 अक्टूबर-सुबह डॉक्यूमेंट्स और दोपहर में फिजिक्स डिविजन
11 अक्टूबर-सुबह नारकोटिक्स और दोपहर में आर्सन डिविजन
12 अक्टूबर- सुबह सेरोलॉजी और दोपहर की पारी में टॉक्सिकोलॉजी डिविजन की परीक्षा

पढ़ें यह खबर भी……

अभ्यर्थियों ने भरे ऑनलाइन फार्म
राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) की समूह अनुदेशक/सर्वेयर-सहायक शिक्षुता सलाहकार (ग्रुप द्वितीय) भर्ती 2018 के तहत अभ्यर्थियों ने सोमवार को ऑनलाइन फार्म (online forms) भरे। अंतिम तिथि होने से अभ्यर्थी व्यस्त रहे।

read more: पैरोल पर गया कैदी जेल लौटने की बजाय फरार

राजस्थान तकनीकी प्रशिक्षण अधीनस्थ सेवा नियम-1975 के तहत समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रुप-द्वितीय के 34 पदों के लिए 3 अप्रेल 2018 को ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। राज्य सरकार ने इसी साल अति पिछड़ा वर्ग (MBC) को पांच प्रतिशत, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को दस प्रतिशत और विशेष योग्यजन को चार प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है। लिहाजा आयोग ने दोबारा आवेदन मांगे। सोमवार को अंतिम तिथि होने से अभ्यर्थी व्यस्त रहे। पूर्व में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों ने फार्म में संशोधन किया।

read more: RPSC: जल्दी भरें समूह अनुदेशक भर्ती के ऑनलाइन फार्म