अजमेर डिस्कॉम ने हाल ही विभिन्न श्रेणियों के 18 हजार 885 कर्मचारियों से विकल्प मांगे थे। निगम के ए, बी, सी व डी श्रेणी के कर्मचारियों में से निगम के तहत आने वाले बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, चित्तौडगढ़़ तथा उदयपुर जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र (टीएसपी) के लिए 3 हजार 652 कर्मचारियों का कैडर बनाया है। जबकि शेष जिलों के लिए 15 हजार 233 कर्मचारियों को नॉन टीएसपी क्षेत्र में नियुक्त किया गया है।
इसलिए पड़ी जरूरत