
Ajmer News : अजमेर के पुष्कर नगर परिषद सीमा का विस्तार हुआ। स्वायत शासन विभाग के निदेशक ने पुष्कर नगर परिषद का सीमा विस्तार करते हुए कानस पंचायत में शामिल लीला सेवड़ी व गनाहेड़ा पंचायत सीमा के सम्पूर्ण नाला क्षेत्र को पुष्कर नगर परिषद सीमा में शामिल करने के आदेश जारी किए हैं। अब इन क्षेत्रों का विकास होने के साथ ही इन क्षेत्रों में चल रहे होटल, रेसॉर्ट में मनमर्जी की गतिविधियां संचालित रखना चुनौती होगी। परिषद की ओर से लीला सेवड़ी एवं नाला क्षेत्र को पुष्कर नगरपरिषद में शामिल करने के लिए नवम्बर के आखिरी सप्ताह में प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजा गया था।
परिषद सीमा का विस्तार होने से पुष्कर की जनसंख्या का आंकड़ा करीब साढ़े तेइस हजार तक हो जाएगा। इसके बाद वार्डों का पुनर्गठन होने का रास्ता साफ हो गया है।
नगरपरिषद में दो इलाके शामिल होने के बाद इन क्षेत्रों में चल रहे होटल, रेसॉर्ट सहित अन्य समारोह व आयोजनों के दौरान पुष्कर तीर्थ की मर्यादा के अनुसार नियम, प्रतिबंधों की पालना करनी होगी। फिलहाल में इन क्षेत्रों में स्थित होटल-रेसॉर्ट में मांसाहारी खाद्य पदार्थों के सेवन सहित बार संचालन आदि किया जाता रहा है। अब लीला सेवड़ी व नाला क्षेत्र के आसपास के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में नगरपरिषद के बॉयलॉज के अनुसार गतिविधियां करनी होंगी। ।
लीला सेवड़ी व नाला क्षेत्र को परिषद में शामिल करने पर इन क्षेत्रों का विकास होने के साथ ही सुविधाएं मिल सकेंगी।
कमल पाठक, निवर्तमान अध्यक्ष, नगर परिषद पुष्कर
Updated on:
12 Jan 2025, 2:06 PM IST
Published on:
12 Jan 2025, 2:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.